Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर को सेल टैक्स विभाग के चपड़ासी और चालक को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक पता चला है की बैटरियों के स्क्रैप कारोबारी से आरोपी 50 हजार रुपये ले रहे थे। दोनों आरोपीयों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद टीम ACB कार्यालय में लेकर पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खबरों की माने तो मामले में अब सेल टैक्स विभाग के अधिकारी संदेह के घेरे में है। मामले में विभाग के चालक धोलूराम और चपड़ासी सुशील की गिरफ्तारी हुई है। ACB के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी धोलूराम ईटीओ का चालक है।
मिली जानकारी के अनुसार, ACB के इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि जींद जिले के धमतान साहिब निवासी स्क्रैप कारोबारी बिशनदत्त ने ACB टीम को शिकायत दी थी कि उससे सेल्ज टैक्स विभाग के अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं। ACB की टीम ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसा की बताया जा रहा है बिशनदत्त ने विभाग में कार्यरत ड्राइवर धोलूराम और चपड़ासी सुशील कुमार को हिसार रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बुला लिया। जैसे ही उन्हे 50 हजार रुपये थमाए तो टीम ने उन्हें काबू कर लिया।
इस ऐवज में मांग रहे थे पैसे
ACB के अधिकारियों के अनुसार शिकायकर्ता बिशनदास ने शिकायत दी थी कि वह पुरानी बैटरियां खरीदने का भी काम करता है और वह फतेहाबाद से पुरानी बैटरियां एकत्रित करके जींद में बेचता है। साथ ही उसने ये भी जानकारी दी की इन स्क्रैप की बैटरियों के बिल नहीं होते हैं लेकिन सेल टैक्स के अधिकारी बिल के नाम पर तंग करते हैं और चालान करने का डर दिखाकर रिश्वत की मांग करते हैं।