Search KhabarFast

Press ESC to close

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, घर में सोते समय हुआ हादसा

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, घर में सोते समय हुआ हादसा

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में निम्बाहेड़ा उपखण्ड के कनेरा थाना क्षेत्र के गांव लुनखन्दा में सोमवार देर रात्रि आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। ये सभी फसल की रखवाली के लिए खेत पर बने झोंपड़े में सो रहे थे। मृतकों में दादा, दादी और उनका पोता शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के शव को कनेरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है, जिनके मंगलवार को पोस्टमार्टम होंगे।

कनेरा थाने के एएसआई महेंद्र ने बताया कि थाना क्षेत्र में आने वाले गांव लुनखन्दा निवासी बद्रीलाल मीणा, उनकी पत्नी चंद्रीबाई और पौत्र विशाल रात को खेत में बनी की झोपड़ी में सो रहे थे। ये फसल की रखवाली के लिए गांव से करीब दो किलोमीटर दूर अनोपपूरा - सुखानंदजी मार्ग स्थित खेत पर रुके थे। सोमवार रात क्षेत्र में तेज बरसात के साथ  तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।बताया गया कि मृतक बद्रीलाल और इसका पुत्र खेत पर अलग-अलग झोपड़ों में रहते हैं। हादसे के समय बद्रीलाल, पत्नी चंद्रीबाई और पौत्र विशाल एक ही झोपड़ी में सोए हुए थे। तेज धमाके की आवाज सुन कर पास की झोपड़ी में सोया पुत्र और बहू दौड़ कर आए। अंदर जाकर देखा तो तीनों के शरीर से धुआं निकल रहा था। पुत्र ने ग्रामीणों को सूचना की। सूचना मिलने पर ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर आए। तीनों को तुरंत कनेरा सीएचसी ले जाया गया। यहां  डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही कनेरा थाने के एएसआई महेंद्र मय जाप्ता मौके और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने तीनों के शव कनेरा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया हैं। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले के गांव दांग कलां में एक साल पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि फरार चल रहे एक युवक ने गांव के ही निवासी पर पीछे से गोली चला दी। घायल युवक को उपचार के लिए चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

MP News: बर्थडे पार्टी से लौटते समय ट्रक से टकराई SUV, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 1 गंभीर रूप से घायल

Maihar Road Accident: मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मैहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक एसयूवी के ट्रक से टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast