Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: भिवानी के 13 वर्षीय हार्दिक ने रचा इतिहास, हाफ मैराथन में किया नया रिकॉर्ड कायम

HARYANA NEWS: भिवानी के 13 वर्षीय हार्दिक ने रचा इतिहास, हाफ मैराथन में किया नया रिकॉर्ड कायम

HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी के नन्हें धावक महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी हार्दिक ने केवल 13 वर्ष की आयु में हॉफ मैराथन 21.1km में दौड़कर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।बता दें कि इससे पहले भी हॉफ मैराथन में सबसे कम समय मे दौड़ने का रिकॉर्ड भी हार्दिक के ही नाम था।वहीं इंडिया व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी हार्दिक का नाम दर्ज है।उनकी इस उपलब्धि पर परिवार ही नहीं बल्कि पूरे भिवानी में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों ने मिठाईयाँ बांटकर जश्न मनाया।

धावक हार्दिक ने 1 फरवरी 2026 को गुरुग्राम में आयोजित वन रेस हाफ मैराथन(21.1km) 1 घण्टा 44 मिंट 11 सेकंड के समय में दौड़कर  खुद का रिकॉर्ड तोड़कर फिर से नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।इससे पहले यही हाफ मैराथन हार्दिक ने 1 घण्टा 49 मिंट के समय मे तय की थी। परिजनों व कोच की माने तो यह 5 मिनट का समय तोड़ना केवल 2 माह की लगातार कड़ी मेहनत तथा प्रैक्टिस से ही सम्भव ही पाया है। हार्दिक रोजाना ग्राउंड पर 5-15km दौड़कर प्रैक्टिस करता है।हार्दिक बिना कुछ खाये पिए तथा बिना किसी दवा के सहारे दौड़ लगता है,जोकि इसकी मेहनत है।

युवाओं को दिया संदेश

इस अवसर पर एथलीट हार्दिक और उनके पिता (कोच) राजेश तंवर ने बताया कि आगे भी इसी तरह प्रदर्शन में सुधार करते रहेंगे।उनकी सरकार से मांग है कि कम आयु वर्ग के धावकों को भी हॉफ मैराथन में दौड़ने की अनुमति मिले क्योंकि 18-35 आयु वर्ग में हार्दिक दौड़कर भी रिकॉर्ड कायम कर रहा है।उन्होंने कहा कि युवा नशे व डोपिंग में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। वे हार्दिक की तरह मेहनत करें तथा देश का नाम रोशन करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

क्या गिरफ्तार होने वाले हैं खान सर? जानें जेल से बचने के लिए उनके पास क्या है कानूनी रास्ता

Khan Sir vs Roushan Sir:खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के बीच का विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। रौशन आनंद को पुलिस पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि शुक्रवार को खान सर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

LPG Price Hike: LPG के दाम में फिर हुई बढ़ोतरी, लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

LPG Price Hike: देशभर में LPG के दाम आसमान को छू रहे हैं। जिससे आम लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है और इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

Weather Update: 12 जून तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार हवाएं भी बरपाएगी कहर

Weather Update: देश में लगातार मौसम करवट ले रहा है। कभी प्रचंड गर्मी, तो मूसलाधार बारिश और आंधी तूफान का दौर देखने को मिल रहा है। अब 12 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। केरल, माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में 6 से 12 जून के दौरान मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 से 10 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast