Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: वेतन का इंतजार रह गया अधूरा, निजी अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर और एक्स-रे तकनीशियन की मौत

Haryana News: वेतन का इंतजार रह गया अधूरा, निजी अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर और एक्स-रे तकनीशियन की मौत

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बकाया वेतन न मिलने से परेशान एक नर्सिंग ऑफिसर और एक एक्स-रे तकनीशियन ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दे दी।

मृतकों की पहचान नर्सिंग ऑफिसर सचिन और एक्स-रे तकनीशियन विकास के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों कर्मचारी पिछले कई महीनों से अपनी सैलरी न मिलने के कारण भारी आर्थिक और मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। जब परिजनों ने दोनों को लगातार फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो वे बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। वहां दोनों कर्मचारी बेहोश अवस्था में मिले। आनन-फानन में उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। अस्पताल के पूर्व कर्मचारी अतुल के अनुसार, कर्मचारियों को बीते दिसंबर महीने से ही वेतन नहीं दिया जा रहा था, जिसके चलते कई लोग पहले ही नौकरी छोड़ चुके थे। सचिन और विकास का भी प्रबंधन के साथ वेतन को लेकर पहले कई बार विवाद हो चुका था।

पुलिस ने फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वहीं, रोते-बिलखते परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस मामले में जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:हरियाणा के हांसी से अजीबोगरीब मामला, दफन करने के बाद कब्र से क्यों निकाला गया महिला का शव

Haryana News: हरियाणा के हांसी से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला का शव दफन करने के 24 घंटे के भीतर कब्र से निकाला गया। यहां एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती के परिजन ने शव को दफना दिया था लेकिन, मामले को लेकर शिकायत मिलने पर पुलिस हरकत में आई।

Haryana News: गुरुग्राम हिट एंड रन केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी कल्याण बैंसला राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kalyan Bainsla arrest: आज 15 सितंबर 2026 मंगलवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक सवार सिया को कथित तौर पर टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया है।

UP Road Accident: आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलटी, 3 युवकों की मौत; 6 गंभीर र घायल

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast