Search KhabarFast

Press ESC to close

UP Road Accident: आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलटी, 3 युवकों की मौत; 6 गंभीर र घायल

UP Road Accident: आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलटी, 3 युवकों की मौत; 6 गंभीर र घायल

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गणेश प्रतिमा स्थापित करने के बाद लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक, पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में कुल नौ लोग सवार थे। सभी लोग फूलपुर से सरायमीर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और राजभर पंडाल में भी शामिल हुए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उनकी कार जगदीशपुर के पास पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक जब तक कार को संभाल पाता, उससे पहले ही वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया और पलट गया।

मौके पर दो युवकों ने तोड़ा दम

हादसे में सत्यम मोदनवाल (20) और निखिल गुप्ता (17) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव कार में फंसे होने की जानकारी सामने आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लकी सोनकर (19) को फूलपुर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई।

छह लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में अंश सोनकर (17), अनमोल मोदनवाल (18), किशन मोदनवाल (20), सक्षम बरनवाल (17), अनुराग पांडेय और शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडेय घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

परिवारों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। अपनों को खोने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही फूलपुर के सीओ किरण पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Also read: UP News: सिर पर नहीं थी छत, अब मिला पक्का घर, कांशी राम आवास योजना से दिव्यांग परिवार को राहत; पेंशन और शिक्षा का भी मिला लाभ

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:हरियाणा के हांसी से अजीबोगरीब मामला, दफन करने के बाद कब्र से क्यों निकाला गया महिला का शव

Haryana News: हरियाणा के हांसी से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला का शव दफन करने के 24 घंटे के भीतर कब्र से निकाला गया। यहां एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती के परिजन ने शव को दफना दिया था लेकिन, मामले को लेकर शिकायत मिलने पर पुलिस हरकत में आई।

Haryana News: गुरुग्राम हिट एंड रन केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी कल्याण बैंसला राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kalyan Bainsla arrest: आज 15 सितंबर 2026 मंगलवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक सवार सिया को कथित तौर पर टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया है।

मोबाइल की किश्त नहीं दी तो मजदूर को अगवा कर 5 दिन बनाया बंधक, जबरन निकलवाया एक यूनिट खून; परिवार से 2,799 भी ट्रांसफर कराए

UP News: यूपी के लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मोबाइल की किश्त नहीं चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने एक मजदूर को अगवा कर पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखा। पीड़ित मजदूर का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उससे जबरन काम भी कराया गया। इतना ही नहीं, युवक के शरीर से कथित तौर पर एक यूनिट खून भी जबरन निकलवाया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast