Kalyan Bainsla arrest: आज 15 सितंबर 2026 मंगलवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक सवार सिया को कथित तौर पर टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गुरुग्राम लाएगी। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने मामले में BNS की धारा 9 जोड़ दी है।
बता दें, यह गिरफ्तारी सेक्टर 56 स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम द्वारा पीड़िता के दक्षिण दिल्ली के कालकाजी स्थित आवास पर जाकर उसका विस्तृत बयान दर्ज करने और पहले से दर्ज FIR में कड़ी नई धाराएं जोड़ने के तुरंत बाद हुई है। मालूम हो कि यह मामला रविवार सुबह गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुई घटना से संबंधित है, जब सिया अपने साथी बाइक सवारों के साथ बाइक चला रही थी। बैसला, जो एक चार पहिया वाहन चला रहा था, ने कथित तौर पर उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस इस घटना को हिट-एंड-रन का संदिग्ध मामला मान रही है।
Also read: Haryana News:हरियाणा के हांसी से अजीबोगरीब मामला, दफन करने के बाद कब्र से क्यों निकाला गया महिला का शव
पुलिस के एक बयान के अनुसार 'गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद, गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया। गहन जांच के दौरान, CCTV फुटेज के गहन विश्लेषण के बाद, मामले में BNS की धारा 109 (हत्या का प्रयास) जोड़ी गई है, जिसमें 10 साल तक की कैद का प्रावधान है।' गुरुग्राम पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा 'कानून के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' गुरुग्राम पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बता दें, गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा 14 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को इंटरसेप्ट करने के बाद गुरुग्राम के सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। इस दौरान
पीड़िता ने आरोप लगाया था कि कार चालक ने आक्रामक रूप से उसका पीछा किया, धमकी भरे इशारे किए और भागने से पहले जानबूझकर उसकी दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे पहले दिन में, सिया ने चालक के लिए अनुकरणीय सजा की मांग करते हुए आरोप लगाया कि जब उसने वाहन चालक से दूरी बनाए रखने और उसकी लापरवाही भरी हरकत से बचने की कोशिश की, तो कार चालक ने लेन बदलते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।