Haryana News: हरियाणा के हांसी से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला का शव दफन करने के 24 घंटे के भीतर कब्र से निकाला गया। यहां एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती के परिजन ने शव को दफना दिया था लेकिन, मामले को लेकर शिकायत मिलने पर पुलिस हरकत में आई।
लगभग 24 घंटे के बाद प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की निगरानी में कब्र से बाहर शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत की असली वजह सामने आएगी।
शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू
एक रिपोर्ट के अनुसार हांसी क्षेत्र के गुराना गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वहीं, मृतका के परिजनों ने धार्मिक रीति-रिवाज के तहत उसका अंतिम संस्कार करते हुए शव को दफना दिया था। मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। इसी बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि मौत संदिग्ध और मामले की जांच कराई जाए।
9 सितंबर को कहीं गई थी युवती
शुरुआती जानकारी के अनुसार के युवती 9 सितंबर को घर से कहीं चली गई थी। वह 11 सितंबर को वापस घर लौटी। उसके कुछ दिन बाद यानी रविवार को उसकी मौत हो गई। युवती के घर लौटने और उसकी अचानक हुई मौत के बाद कई सवाल उठने लगे, जिनकी जांच पुलिस कर रही है।
मामले की जांच जारी
ड्यूटी मजिस्ट्रेट खुर्शीद अहमद ने कहा कि संदिग्ध मौत की शिकायत मिलने के बाद नियमों के तहत शव को कब्र से बाहर निकाला गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नारनौंद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जा रही है।
Also read: Ambala News: अंबाला से पांवटा साहिब के लिए पहली सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत