Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: पांच राज्यों को लेकर अनिल विज ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- हरियाणा जीते दिल्ली जीते महाराष्ट्र जीते....

HARYANA NEWS: पांच राज्यों को लेकर अनिल विज ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- हरियाणा जीते दिल्ली जीते महाराष्ट्र जीते....

HARYANA NEWS: हरियाणा, दिल्ली महाराष्ट्र और बिहार के चुनावी नतीजे को लेकर सटीक भविष्यवाणी करने वाले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने फिर एक बार पांच राज्यों के चुनावी नतीजों को लेकर भविष्यवाणी की है उन्होंने कहा कि हरियाणा जीते दिल्ली जीते महाराष्ट्र जीते बिहार जीते असम भी जीतेंगे बंगाल भी जीतेंगे, केरल भी जीतेंगे, तमिलनाडु भी जीतेंगे और पुडुचेरी भी जीतेंगे। 

दो बैंकों में हरियाणा सरकार के पैसों को लेकर घोटाला हुआ इसके बाद हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को सस्पेंड किया है इसको लेकर अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी को बक्सा नहीं जाएगा क्योंकि 560 करोड रुपए का घोटाला हुआ है पैसे खाए हैं और अपने बैंक खातों में डाल दिए हैं या कुछ भी किया है सरकार किसी को भी छोड़ेंगे नहीं इस मामले में बैंक के अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है और मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह केस सीबीआई को दिया जाएगा सीबीआई जब जांच करेगी तो देखना कैसे आरोपियों की लाइन लगती है। 

Also read: HARYANA NEWS: किसानों के मुद्दे पर हुड्डा का हमला, पोर्टल और MSP पर सरकार को घेरा

मंडियों में पूरा इंतजाम किया गया है- अनिल विज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा में अनाज मंदियों का दौरा कर रहे हैं। इसको लेकर अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब सरकार थी तो उन्होंने अपने समय में कुछ किया नहीं। अब भाजपा कर रही है तो उनके काम में नुक्स निकाल रहे हैं। अब पिछले दो-तीन दिन से बारिश हो रही है तो उसमें उनका क्या कसूर बारिश तो ऊपर वाले की मर्जी है। लेकिन मंडियों में पूरा इंतजाम किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के किसानों की बढ़ेगी कमाई! हरियाणा सरकार ने शुरू की स्वस्थ सब्जी पौध तैयार करने की सुविधा

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानों को उन्नत और स्वस्थ पौध उपलब्ध करवाकर उनकी आय में वृद्धि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उद्यान विभाग, हरियाणा के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग के अंतर्गत आने वाले सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा में रबी मौसम की सब्जियों जैसे तरबूज, खरबूज, खीरा, शिमला मिर्च और अन्य सभी बेल वाली सब्जियों की पौध तैयार करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

हरियाणा के हिसार की बेटी दृष्टि मित्तल ने रचा इतिहास, उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक

Success story: हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर की बहू दृष्टि मित्तल ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर न्यायिक क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 के घोषित अंतिम परिणाम में दृष्टि मित्तल ने समग्र मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार सफलता से आदमपुर सहित पूरे हिसार जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

Uttarakhand News: स्वच्छता के मामले में उत्तराखंड के दो शहरों ने मारी बाजी, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गौरव

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर के महापौर दीपक बाली, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर आयुक्त रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी तथा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत काशीपुर एवं रुद्रपुर को प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast