Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: किसानों के मुद्दे पर हुड्डा का हमला, पोर्टल और MSP पर सरकार को घेरा

HARYANA NEWS: किसानों के मुद्दे पर हुड्डा का हमला, पोर्टल और MSP पर सरकार को घेरा

HARYANA NEWS: हरियाणा के यमुनानगर के सढौरा रेस्ट हाउस में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डाकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और अंबाला से सांसद वरुण चौधरी ने सढौरा और बिलासपुर अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान किसानों से बातचीत करते हुए नेताओं ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया और कई गंभीर आरोप लगाए।

सढौराबिलासपुर मंडी में दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं ने किसानों की समस्याओं को सुना और कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लागू किया गया नया पोर्टल किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नेताओं का कहना है कि फसल बेचने के लिए किसानों को अब कई तरह की तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गेट पास पर बायोमेट्रिक सिस्टम और मेरी फसल मेरा ब्यौरापोर्टल को लेकर भी सवाल उठाए गए।

पोर्टल सिस्टम ने किसानों को परेशान कर दिया- हुड्डा 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार 24 फसलों पर MSP देने का दावा करती है, लेकिन जब उनसे इन फसलों के नाम पूछे जाते हैं तो कोई जवाब नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि गेट पास पर बायोमेट्रिक और पोर्टल सिस्टम ने किसानों को परेशान कर दिया है। बारिश के कारण पहले ही किसानों को नुकसान हो रहा हैऊपर से ये जटिल प्रक्रियाएं उनकी मुश्किलें बढ़ा रही हैं। हुड्डा ने बैंक घोटाले के मामले में CBI जांच की मांग भी उठाई और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

क्रॉस वोटिंग करने वालो पर बोले राव नरेंद्र 

राव नरेंद्र सिंह ने क्रॉस वोटिंग को लेकर कहा कि जनता ने जिन विधायकों को कांग्रेस के टिकट पर जितायाउन्होंने पार्टी और जनता दोनों के साथ विश्वासघात किया है। ऐसे नेताओं के खिलाफ पार्टी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई कर रही है और आगे भी करेगी। कुल मिलाकर कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे और क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला है। आने वाले समय में यह राजनीतिक टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड सरकार ने मदरसा बोर्ड किया भंग, जुलाई 2026 से लागू होगा सरकारी पाठ्यक्रम

Uttrakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया। उन्होंने मदरसा बोर्ड भंग करने का ऐलान किया। सीएम धामी ने कहा कि राज्य में जुलाई 2026 से सभी संचालित मदरसों में उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित सिलेबस लागू किया जाएगा।

UP News: 24 हजार के लिए खून-खराबा, मुरादाबाद में दंपति की बेरहमी से हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित अंतर्गत चक्कर की मिलक इलके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां महज 24,000 रुपये के लेन-देने और मकान की रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में एक दंपति की उनके ही परिचितों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी और थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का मुआयना किया है, पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य संकलित किए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।​

Uttrakhand News: 'उत्तराखंड बनेगा विश्व की आध्यात्मिक राजधानी...',सीएम धामी ने हरिद्वार में भरी हुंकार

Uttrakhand News: अक्षय तृतीया पर्व पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री अखंड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण के अवसर पर उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता फिर से दोहराया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें