Search KhabarFast

Press ESC to close

Viral News: 50 लाख का पैकेज छोड़ आध्यात्म की राह चुनेंगी गुरुग्राम की अक्षिता जैन, मां भी बनेंगी जैन साध्वी
Nov 17, 2026

Viral News:सोशल मीडिया पर इन दिनों गुरुग्राम की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। 37 साल की अक्षिता जैन ने मोटी सैलरी और कॉर्पोरेट करियर छोड़कर आध्यात्म की राह चुनने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि वह फॉक्सवैगन कंपनी में सालाना 50 लाख रुपये के पैकेज पर काम कर रही थीं। उनके इस फैसले ने लोगों का ध्यान खींचा है।

और भी...
Haryana News: हरियाणा में पात्र दुकानदारों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Nov 17, 2026

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरी स्वामित्व योजना 1.0 और शहरी स्वामित्व योजना 2.0 के तहत दुकानदारों को मालिकाना हक प्रदान करने से संबंधित सभी लंबित मामलों का एक माह के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक देने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

और भी...
Haryana News: हरियाणा में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, अर्जुन चौटाला बोले- रोज हो रहे मर्डर, पुलिस भी नहीं सुन रही!
Nov 17, 2026

Haryana News: इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, प्रदूषण और कथित भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न तो सबका साथ है और न ही सबका विकास। सरकार के 12 साल के कार्यकाल में जनता की समस्याएं बढ़ी हैं, जबकि सरकारी खजाने का फायदा मंत्रियों, नेताओं और अधिकारियों को मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी नियुक्त मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति जनता के बीच नहीं जाता, वह आम आदमी की समस्याओं को कैसे समझ सकता है।

और भी...
Haryana News: हरियाणा में अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरे पकड़ेंगे गाड़ी का नंबर; सरकार का बड़ा फैसला
Nov 17, 2026

Haryana News: हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने नई तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। अब प्रदेशभर में वाहनों की निगरानी कैमरों के जरिए की जाएगी। इसके तहत पेट्रोल पंपों पर 1500 ANPR कैमरे लगाए जाएंगे।

और भी...
Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम
Nov 17, 2026

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी के साथ कोहरे का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 17 से 20 नवंबर तक कई जिलों में सुबह और रात के समय कोहरा छाया रह सकता है। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

और भी...
Haryana News: हरियाणा में HTET का बिगुल! 26 और 27 दिसंबर को परीक्षा, कल आएगा पूरा शेड्यूल
Nov 16, 2026

Haryana News: हरियाणा में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET 2026 की तारीखों को मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा का शेड्यूल लगभग फाइनल कर लिया है। HTET की परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बोर्ड चेयरमैन शंकर धूपड़ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल कल जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा दो दिनों में तीन सत्रों में आयोजित होगी। वहीं बोर्ड चेयरमैन ने अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी जारी रखने और किसी भी तरह की घबराहट से बचने की सलाह दी है।

और भी...
Haryana News: हरियाणा कोल्ड चेन नीति को CM की मंजूरी, किसानों को मिलेगा फसल का बेहतर दाम
Nov 16, 2026

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि "हरियाणा कोल्ड चेन नीति" प्रदेश में कृषि उपज के संग्रहण, भंडारण, परिवहन और विपणन को एक-दूसरे से जोड़ने का आधार बनेगी। इस नीति का उद्देश्य केवल कोल्ड स्टोरेज बनाना नहीं, बल्कि किसानों की उपज को बेहतर गुणवत्ता के साथ अधिक लाभकारी बाजारों तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने, किसानों की आय बढ़ाने, निजी निवेश को प्रोत्साहित करने और ऊर्जा दक्ष एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाने पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस नई नीति को मंजूरी दे दी है।

और भी...
Haryana News: NHM कर्मचारियों को भी मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कवर, आरती सिंह राव ने किया बड़ा ऐलान
Nov 16, 2026

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि अब राज्य सरकार द्वारा 'चिरायु-एक्सटेंशन' योजनाओं के तहत, 8812 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों (जो सेवा उप-नियमों के अंतर्गत आते हैं) को भी 'आयुष्मान भारत - हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण' के माध्यम से आयुष्मान भारत "प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना" स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी को मात्र 1500 रुपये प्रति वर्ष का शुल्क देना होगा।

और भी...
Haryana News: रोहतक में छठ पूजा के दौरान मारपीट और चाकूबाजी में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Nov 16, 2026

Rohtak Murder: हरियाणा के रोहतक में पूर्वांचल एकता सेवा समिति के बैनर तले पिछले 13 सालों से बहुत ही धूमधाम के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा था। समिति के प्रधान संजीव सिंह ने बताया कि इस बार आयोजन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंच गए और आपसी कहासुनी के बाद चाकुओं से हमला कर दिया।

और भी...
Haryana News: हरियाणा में करनाल में डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत, परिजनों का आरोप- दर्द से तड़पती रही महिला, नहीं मिला समय पर इलाज
Nov 16, 2026

Haryana News: हरियाणा के करनाल के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उसे समय पर उपचार नहीं मिला।

और भी...
Haryana News: छठी मैया की पूजा से विकास की सौगात तक, CM सैनी ने यमुनानगर-जगाधरी को दिया बड़ा तोहफा
Nov 16, 2026

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर और जगाधरी के लिए आज का दिन धार्मिक आस्था और विकास की नई पहल के नाम रहा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में छठ महापर्व के राज्यस्तरीय आयोजन में शिरकत करने के बाद ट्विन सिटी जगाधरी में इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई।

और भी...
Haryana News: बिरसा मुंडा के विचारों में गीता का संदेश! CM नायब सैनी ने बताया उनके संघर्ष का महत्व
Nov 16, 2026

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 19वीं सदी के आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके सामाजिक सुधार और उपनिवेशवाद के खिलाफ़ विरोध की विरासत का सम्मान करने के लिए भगवद गीता के दर्शन का ज़िक्र किया।

और भी...
हरियाणा में विकास की बौछार! CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दिए ₹44.83 करोड़ के प्रोजेक्ट, बिजली-सेहत-सड़क सब होगा अपग्रेड
Nov 15, 2026

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पिपली, लाडवा और थानेसर इलाकों में 44.83 करोड़ रुपये के कई पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स का मकसद लोकल पावर ग्रिड, हेल्थकेयर एक्सेस और शहरी सफाई को मजबूत करना है।पिपली के दौरे के दौरान, सैनी ने ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में माथा टेका और राज्य के लोगों के सामाजिक मेलजोल, शांति और आर्थिक खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होंने 13.36 करोड़ रुपये के चार पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का औपचारिक उद्घाटन किया

और भी...
गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी! 8 नए एलिवेटेड कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, इन रुट पर मिलेगी राहत
Nov 15, 2026

Gurugram 8 Elevated Corridor: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में आठ एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इससे दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद से लेकर अलवर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलने वाली है। सोहना रोड, हीरो होंडा चौक से लेकर राजीव चौक तक ये एलिवेटेड रोड बनाए जा रहे हैं। गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने और प्रदूषण की तस्वीर बदलने में ये कॉरिडोर बेहद फायदेमंद होंगे।

और भी...
Haryana News:हरियाणा की सभी 20 जेलों पर रहेगी बोर्ड ऑफ विजिटर्स की नजर, हर तीन महीने में होगा निरीक्षण
Nov 15, 2026

Haryana News:हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों के मानवाधिकारों और उनकी गरिमा की रक्षा के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश की सभी 20 जेलों के लिए जिला स्तर पर बोर्ड ऑफ विजिटर्स (Board of Visitors) का गठन किया गया है। प्रत्येक जिले में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज इस बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे। हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस ललित बत्रा ने आयोग

और भी...
Haryana News: रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, कार पर पलटा चने से भरा ट्रॉला, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Nov 15, 2026

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बावल इलाके में बनीपुर चौक के पास चने से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 5 साल का बच्चा घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह ट्रॉले के नीचे दब

और भी...
Haryana News: करनाल में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो की मौत
Nov 14, 2026

Haryana News: करनाल के जीटी रोड पर एक बार दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां भीषण सड़क हादसे में दो युवकी की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े और दोनों की मौके पर मौत हो गई।

और भी...
Haryana News: भिवानी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, अनिल हत्याकांड का आरोपी विकास उर्फ मोटिया गिरफ्तार
Nov 14, 2026

Haryana News: हरियाणा के भिवानी के गांव कालोद में करीब छह महीने पहले हुए अनिल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी विकास उर्फ मोटिया को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। देवसर गांव के पास माता मंदिर के नजदीक पुलिस ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल भिवानी में भर्ती करवाया गया।

और भी...
Vatika Chowk पर खत्म होगा घंटों का जाम,क्लोवरलीफ का डिजाइन फाइनल,जानें कैसा होगा नया स्ट्रक्चर
Nov 14, 2026

Gurugram Vatika Chowk Cloverleaf: गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर रोज जाम में फंसने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ बनाने के लिए DPR और डिजाइन तैयार हो गया है। इस पर करीब 850 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

और भी...
Haryana News: हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, डेढ़ साल की मासूम की मौत; दादा-दादी गंभीर घायल
Nov 14, 2026

Haryana News: हरियाणा के हांसी में गुराना गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पंघाल निवासी बलराज अपनी पत्नी शीला और डेढ़ वर्षीय पोती रिवांशी के साथ रिश्तेदारी में गामड़ा गांव से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान गुराना रोड पर उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और बलराज लघुशंका के लिए रुक गए। उनकी पत्नी शीला अपनी पोती रिवांशी को लेकर बाइक के पास खड़ी थी।

और भी...

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast