Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, डेढ़ साल की मासूम की मौत; दादा-दादी गंभीर घायल

Haryana News: हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, डेढ़ साल की मासूम की मौत; दादा-दादी गंभीर घायल

Haryana News: हरियाणा के हांसी में गुराना गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पंघाल निवासी बलराज अपनी पत्नी शीला और डेढ़ वर्षीय पोती रिवांशी के साथ रिश्तेदारी में गामड़ा गांव से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान गुराना रोड पर उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और बलराज लघुशंका के लिए रुक गए। उनकी पत्नी शीला अपनी पोती रिवांशी को लेकर बाइक के पास खड़ी थी।

इस दौरान रफ्तार से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने दादी और मासूम पोती को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डेढ़ वर्षीय रिवांशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दादी शीला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के दौरान जब बलराज ने डंपर चालक को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने उसे भी टक्कर मार दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। एक तरफ जहां परिवार की डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं, वहीं दादा-दादी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। परिजन दीपक ने बताया कि इस हादसे में उनकी डेढ़ वर्षीय पोती की मौत हो गई है, जबकि उनके भाई और भाभी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डंपर चालक की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

फिलहाल जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि गुराना रोड पर हुए सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हुई है, जबकि उसके दादा-दादी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैष आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar Crime: भागलपुर में रिश्तों का कत्ल! जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोलियों से भूना

Bihar Crime: बिहार के भागलपुर में जमीन विवाद को लेकर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां छोटे भाई पर अपने ही बड़े भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया मामला भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज चौक स्थित कबीर आश्रम के समीप का है। मृतक की पहचान नंदू यादव के रूप में हुई है।

Bihar News: मरीज नहीं, शराब ढो रही थी एंबुलेंस! बिहार में तस्करों का नया खेल बेनकाब

Bihar News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम देने में जुटे हैं। इस बार तस्करों ने पुलिस और उत्पाद विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस में शराब की खेप छिपाकर सप्लाई की जा रही थी। हालांकि, मोहनिया चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने तस्करों के इस खेल का पर्दाफाश कर दिया।

Vatika Chowk पर खत्म होगा घंटों का जाम,क्लोवरलीफ का डिजाइन फाइनल,जानें कैसा होगा नया स्ट्रक्चर

Gurugram Vatika Chowk Cloverleaf: गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर रोज जाम में फंसने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ बनाने के लिए DPR और डिजाइन तैयार हो गया है। इस पर करीब 850 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast