Search KhabarFast

Press ESC to close

आजम खान को एक ही दिन में दो बड़ी राहत, मन लॉन्ड्रिंग केस में हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

आजम खान को एक ही दिन में दो बड़ी राहत, मन लॉन्ड्रिंग केस में हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Azam Khan Gets Relief From Court:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को मंगलवार को अदालत से दो बड़ी राहत मिली हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। वहीं, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी आजम खान को राहत देते हुए उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।

आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। इस फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिली है। हालांकि, अंतरिम जमानत के साथ अदालत की ओर से लगाई गई शर्तों का पालन करना होगा। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में भी सुप्रीम कोर्ट से राहत

इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। इस मामले में आजम खान के साथ उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को भी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इन दोनों को भी वही राहत दी, जो पहले हाई कोर्ट से आजम खान को मिली थी।

पत्नी और बेटे को भी मिली राहत

इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आजम खान को दोषसिद्धि पर रोक का लाभ दिया था, लेकिन उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को यह राहत नहीं मिली थी। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तीनों को इस मामले में राहत मिल गई है। एक ही दिन में आए दोनों अदालती फैसलों से आजम खान और उनके परिवार को कानूनी मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है।
 

Also read: 8वें वेतन आयोग में देरी से नहीं होगा नुकसान?, एरियर को लेकर NC-JCM का बड़ा दावा, जानिए कब से मिलेगा पैसा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में 10वीं पास से B.Tech वालों तक के लिए नौकरी का मौका, 1,260 पदों पर निकली भर्ती

DSSSB Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1,260 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद भरे जाएंगे।

Delhi News: दिल्ली सरकार का पॉल्यूशन पर वार...प्रदूषण जांच केंद्रों की बदलेगी तस्वीर, 500 सेंटरों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

Delhi Pollution Checking Centres: दिल्ली सरकार ने मंगलवार को नेशनल कैपिटल में गाड़ियों से होने वाले पॉल्यूशन पर कंट्रोल को मज़बूत करने के लिए एक अहम फ़ैसला लिया। एक अहम कदम यह है कि एलिजिबल पॉल्यूशन चेकिंग सेंटर्स (PCCs) को अब अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड और मॉडर्नाइज़ करने के लिए 1 लाख रुपये का एक बार का फाइनेंशियल ग्रांट मिलेगा। ऐसे लगभग 500 सेंटर हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast