Search KhabarFast

Press ESC to close

Greenfield Expressway: 4000 करोड़ की लागत से तैयार होगा ये एक्सप्रेस वे, 5 तहसीलों से होकर गुजरेगा, किसानों को मिलेगा 1500 करोड़ का मुआवजा

Greenfield Expressway: 4000 करोड़ की लागत से तैयार होगा ये एक्सप्रेस वे, 5 तहसीलों से होकर गुजरेगा, किसानों को मिलेगा 1500 करोड़ का मुआवजा

Greenfield Expressway: उत्तर प्रदेश में अब 4000 करोड़ की लागत से एक और एक्सप्रेस वे तैयार किया जा रहा है। यह एक्सप्रेस वे गंगा एक्सप्रेस वे से सीधा जेवर एयरपोर्ट तक जोड़ने की योजना है। इसके लिए एक ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है, जिस पर काम जल्द शुरू हो सकता है। ये नया लिंक एक्सप्रेसवे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इसके बनने के बाद बुलंदशहर से जेवर एयरपोर्ट तक सिर्फ 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।


क्या है एक्सप्रेस वे का प्लान ?
यूपी सरकार ने जेवर-गंगा लिंक एक्सप्रेसवे 74.3 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर होगा जो लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने का अनुमान है। इसके बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR क्षेत्र के बीच बहुत ही कम समय में पहुंचा जा सकेगा। इसके बनने से बिजनेस को नई रफ्तार मिलेगी क्यों कि माल ढुलाई बहुत ही आसान हो जाएगी।

Also read: July Bank Holiday: जुलाई 2026 में कुल 12 दिन बैंकों का कामकाज रहेगा बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

क्या क्या है इस एक्सप्रेस वे की खासियत ?

  • जेवर-गंगा लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 74.3 किलोमीटर
  • अनुमानित लागत 4,000 करोड़ रुपये
  • एक्सप्रेसवे के लिए करीब 997 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा
  • शुरुआत में 6 लेन एक्सप्रेसवे बनेगा
  • बुलंदशहर जिले की 5 तहसीलों से होकर गुजरेगा
  • औद्योगिक विकास और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
  • पश्चिमी यूपी से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा आसान
  • पूरी तरह नया और आधुनिक लिंक एक्सप्रेसवे होगा.पूरा रूट पूरी तरह होगा एक्सेस-कंट्रोल, कहीं भी ट्रैफिक जाम नहीं मिलेगा
  • बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ के लोग बिना ट्रैफिक जाम जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ होगी ग्रीन बेल्ट विकसित

पहले चरण में 6 लेन का बनेगा एक्सप्रेस वे

जेवर-गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के लिए करीब 997 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बदले किसानों को 1500 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा। शुरुआत में 6 लेन एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। भविष्य में इसे जरूरत के हिसाब से 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। यह लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर जिले की 5 तहसीलों से होकर गुजरेगा और जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा।

 

Also read: Rule Change 1st July: आधार-क्रेडिट कार्ड-LPG...01 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा कितना असर?

पश्चिमी दिल्ली के कई जिलों को मिलेगा फायदा
इस एक्सप्रेस वे के निर्माण से कई जिलों को फायदा होगा। आपको बता दें कि गंगा एक्सप्रेस वे 594 किमीटर लंबा है और यह मेरठ में NH-334 से शुरू होकर प्रयागराज बाई पास तक जाता है। इसका फायदा हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर समेत सीधे 12 जिलों को मिलता है। इस लिहाज से जेवर लिंक एक्सप्रेसवे पश्चिमी यूपी के लिए अहम है। इसके जरिए बुलंदशहर के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे क्षेत्र को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र से जोड़ने की योजना है।


न्यू नोएडा और नोएडा के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर
नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से न्यू नोएडा और वर्तमान नोएडा के बीच संपर्क को और बेहतर बनाना पहली प्राथमिकता है। भविष्य में इसके लिए नए लिंक रोड बनाए जा सकते हैं, जिससे न्यू नोएडा की आंतरिक सड़कें सीधे नोएडा से जुड़ सकें। न्यू नोएडा परियोजना कुल 209.11 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विकसित की जाएगी। इसे चार चरणों में पूरा करने की योजना है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 25 August 2026: देश में अगले 8 घंटे भारी! 13 राज्यों में झमाझम बारिश, 80 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट

Today weather 25 August 2026: देश की राजधानी दिल्ली में पूरे भारत में मानसून अपने चरम पर है। राजधानी में बीते दिन मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। वहीं आज फिर सुबह के समय काले बादलों ने दिल्ली को चारों तरफ से घेर लिया है। साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम  स्तर की बारिश भी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 25 अगस्त को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और तूफान की स्थिति बनने के अलावा बिजली गिरने का भी खतरा है।

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: आज फिर बदले सोने-चांदी के दाम, सोना ₹1.63 लाख तो चांदी ₹2.44 लाख के पार

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.08% यानी 129 रुपये गिरकर 1,63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि बुलियन्स के मुताबिक कीमत 1,63,490 रुपये और अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सभी टैक्स सहित 1,64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,735.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के MCX वायदा भाव में 1.03% यानी 2,534 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,44,063 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि पिछले सत्र में भाव 2,46,597 रुपये प्रति किलो था। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 2,45,250 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.12 डॉलर प्रति औंस रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 2,53,500 रुपये प्रति किलो, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव; गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को एक बार फिर तेज बारिश का दौर जारी है। दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast