Search KhabarFast

Press ESC to close

Ikka Trailer: 'मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं और वैसा ही रहूंगा', 'Ikka' के ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हुए सनी देओल

Ikka Trailer: 'मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं और वैसा ही रहूंगा', 'Ikka' के ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हुए सनी देओल

Film Ikka Trailer Launch: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी अपकमिंग फ़िल्म 'इक्का' के ट्रेलर में अपने दिवंगत पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को दी गई दिल को छू लेने वाली श्रद्धांजलि पर भावुक हो गए। 29 जून को रिलीज़ हुए 'इक्का' के ट्रेलर में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्ज़ा, संजीदा शेख और तिलोत्तमा शोम की झलक देखने को मिली। इस दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने फैंस का ध्यान खींचने। दरअसल, ट्रेलर के एंड क्रेडिट्स में एक्टर का परिचय 'धर्मेंद्र के बेटे, सनी देओल' के तौर पर दिया गया।

'धर्मेंद्र का बेटा'...क्या बोले सनी देओल?

बता दें, सोमवार को सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर कोर्टरूम ड्रामा 'इक्का' का ट्रेलर जारी किया गया। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए, सनी देओल से मेकर्स के उस फ़ैसले के बारे में पूछा गया जिसमें उन्हें 'धर्मेंद्र का बेटा' बताया गया था। सवाल का जवाब देते हुए सनी ने कहा 'मैं हमेशा पापा का बेटा हूँ और वैसा ही रहूँगा... बस, इसके आगे और कुछ नहीं।' इस दौरान एक्टर भावुक नजर आए। बता दें, 24 नवंबर, 2025 को दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया।

Also read: 19 साल बाद पुराने अंदाज में लौट रहा शिवम का किरदार, इमरान हाशमी की 'Awarapan 2' का धमाकेदार टीज़र आउट

फिल्म 'इक्का' की कहानी

फिल्म 'इक्का' एक कोर्टरूम ड्रामा आधारित फिल्म हैं। जिसमें पर्सनल हिस्ट्री, पारिवारिक रिश्तों और नैतिक दुविधाओं से जुड़ी एक ज़बरदस्त कानूनी लड़ाई की झलक दिखाती है। इसमें सनी देओल को एक मशहूर वकील अर्जुन मेहरा के किरदार में दिखाया गया है, जिन्हें अपने अतीत के एक व्यक्ति (अक्षय खन्ना) का बचाव करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। यह केस पुराने ज़ख्मों को फिर से ताज़ा कर देता है और वकील की उन सभी मान्यताओं को चुनौती देता है जिनमें वह विश्वास करता है, क्योंकि उसे निजी वफ़ादारी, पारिवारिक ज़िम्मेदारियों और पेशेवर उसूलों के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

इसमें तिलोत्तमा शोम का रोल भी अहम है, जो न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध एक पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, फिल्म में दीया मिर्ज़ा एक ऐसी पत्नी और मां का किरदार निभा रही हैं जो बढ़ती अनिश्चितता के बीच अपने परिवार को एकजुट रखने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा फिल्म में संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन कपूर की भूमिका भी काफी अहम है। बता दें, इसकी पटकथा अल्थिया कौशल और मयंक तिवारी ने लिखी है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित और एल्केमी फिल्म्स द्वारा निर्मित 'इक्का' का प्रीमियर 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आमिर खान को कथित धमकी से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट की जांच शुरू

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरी पोस्ट और ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जारी की गई है।

‘ये एक ऐसा पल है, जिसे शब्दों में बयां...’, ‘Article 370’ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर आदित्य धर हुए गदगद; शेयर किया भावुक पोस्ट

Aditya Dhar on Article 370 wins 3 National Awards: फिल्म निर्माता आदित्य धर ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'आर्टिकल 370' को तीन पुरस्कार मिलने पर आभार व्यक्त किया है, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी शामिल है। इस राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ने यामी गौतम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और शशवत सचदेव के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार भी जीता है।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, व्लॉग में बताया हेल्थ अपडेट

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने नए व्लॉग में अपनी मां की सेहत को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि उनकी मां को लगातार पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast