Search KhabarFast

Press ESC to close

फिर बसने जा रही श्रीकृष्ण की नगरी, अलीगढ़-मथुरा-वृंदावन के बीच बनेगा खूबसूरत शहर; जानें नोएडा एयरपोर्ट से कितना पास

फिर बसने जा रही श्रीकृष्ण की नगरी, अलीगढ़-मथुरा-वृंदावन के बीच बनेगा खूबसूरत शहर; जानें नोएडा एयरपोर्ट से कितना पास

Raya Heritage City: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे एक नया शहर बसाने जा रही है। जिसका नाम हैं राया हेरिटेज सिटी (Raya Heritage City), जो अलीगढ़ और मथुरा-वृंदावन के बीच बनाया जा रहा है। खास बात यह है कि यह शहर अलीगढ़ और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहद पास है।

753 एकड़ में बनेगी हेरिटेज सिटी 

मालूम हो कि मथुरा और वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण का लीला स्थल माना जाता है। श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था, जबकि वृंदावन को उनकी बाल लीलाओं के लिए जाना जाता है। दोनों ही जगहों पर श्रीकृष्ण के हज़ारों प्राचीन मंदिर भी मौजूद हैं। वहीं, अब राया हेरिटेज सिटी के बनने से पूरे ब्रज क्षेत्र को कई सुविधाएं मिलेंगी। करोड़ों श्रद्धालुओं और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

बता दें, यह हेरिटेज सिटी लगभग 753 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी। जिसका अनुमानित खर्च 7200 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। इसके लिए YEIDA ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज कर दी हैं। YEIDA का मकसद इस शहर को आवासीय और सांस्कृतिक क्षेत्र के रूप में विकसित करना है। इसके अलावा मॉडल के तहत थीम पार्क बनाए जाएंगे।

Also read: 1kW, 3kW या 5kW सोलर पैनल? रोज कितनी बिजली बनेगी, यहां देखें आपके घर के लिए बेस्ट ऑप्शन

राया हेरिटेज सिटी का डिजाइन

जानकारी के अनुसार, इस पूरे शहर का डिजाइन भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, महाभारत और भागवत पुराण से प्रेरित होगा। इसी के साथ 100 फीट ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की भव्य मूर्ति लगेगी। 350 एकड़ की भूमि पर द्वापर युग के ब्रज गांवों की झलक देखने की मिलेगी। गीता के उपदेशों के लिए भव्य मंच भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा 30 किलोमीटर लंबा यमुना रिवरफ्रंट बनाया जाएगा।

नोएडा एयरपोर्ट से सिर्फ 40 मिनट दूर

राया हेरिटेज सिटी  की सबसे खास बात यह है कि इसे यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसाया जाएगा। साथ ही, नोएडा एयरपोर्ट से इसकी दूरी सिर्फ 40 मिनट रह जाएगी। इस शहर के बसने से अलीगढ़ और मथुरा को बड़ा फायदा मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Onion Price : चीनी के बाद प्याज ने बिगाड़ा किचन का बजट, दो हफ्ते के भीतर रेट हुआ डबल!

Onion Price Increase: देश भर में बढ़ती चीनी की कीमत ने रसोई की बजट को बिगाड़ दिया है। अब प्याज ने भी अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। दो हफ्तों के भीतर प्याज की कीमत हुई दोगुनी। अगस्त की शुरुआत में जहां प्याज 25 से 30 रुपए किलो थी, वहीं, अब इसका खुदरा भाव 60 से 70 रुपए किलो तक पहुंच गया है।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव; गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को एक बार फिर तेज बारिश का दौर जारी है। दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है।

टीएमसी के बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट ने थमाया नोटिस, अभिषेक बनर्जी ने दायर की है याचिका

SC Issues Notice To TMC Rebel: सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी के बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर अयोग्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तरफ से सॉलिसिटर जनरल ने दलीलें रखीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast