Search KhabarFast

Press ESC to close

1kW, 3kW या 5kW सोलर पैनल? रोज कितनी बिजली बनेगी, यहां देखें आपके घर के लिए बेस्ट ऑप्शन

1kW, 3kW या 5kW सोलर पैनल? रोज कितनी बिजली बनेगी, यहां देखें आपके घर के लिए बेस्ट ऑप्शन

Solar Panel: आज के समय में सोलर पैनल आम घरों की पहली पसंद बन रहा है। क्योंकि इससे न केवल बिजली बिल में कमी आती है, बल्कि बिजली पैदा करने का भी अच्छा सोर्स माना जाता हैं। गांव जैसे इलाके जहां बिजली कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना था, वहीं, अब लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घरों में सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे है, तो पहले आपको यह जानना होगा कि आपके घर में कितनी क्षमता का कनेक्शन जरूरी है - 1 किलोवाट, 3 किलोवाट या 5 किलोवाट।

कौन-सा सोलर पैनल कितनी बिजली बनाता है?

अगर आप भी अपने घर में सोलर पैनल लगवाने वाले हैं तो पहले सबसे आपके अपने बिजली मीटर की लोड क्षमता चेक करनी होगी। उसी के आधार पर आप 1 किलोवाट, 3 किलोवाट या 5 किलोवाट में से सही चुनाव कर पाएंगे।

1 kW वाला सोलर पैनल

1 kW वाला सोलर पैनल 4-5 यूनिट प्रति दिन बिजली बनाने में सक्षम है। महीने के हिसाब से देखें तो 1 kW वाला सोलर पैनल 120 से 150 यूनिट प्रति महीना बिजली बना सकता है। अब अगर आपके घर की बिजली खपत 120 से 150 यूनिट के बीच हैं तो आपके लिए 1 kW वाला सोलर पैनल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इस दौरान आप सिर्फ बेसिक अप्लायंस का ही इस्तेमाल कर हैं।

Also read: Greenfield Expressway: 4000 करोड़ की लागत से तैयार होगा ये एक्सप्रेस वे, 5 तहसीलों से होकर गुजरेगा, किसानों को मिलेगा 1500 करोड़ का मुआवजा

3kW वाला सोलर पैनल

1 kW वाला सोलर पैनल 12-15 यूनिट प्रति दिन बिजली बनाता है। महीने के हिसाब से देखें तो 360 से 450 यूनिट प्रति महीना बिजली बना सकता है। अब अगर आपके घर की बिजली खपत 360 से 450 यूनिट के बीच हैं और आप AC,वॉशिंग मशीन जैसे भारी भरकम उपकरण यूज करते हैं तो आपके लिए 3 kW वाला सोलर पैनल अच्छा विकल्प है।

5kW वाला सोलर पैनल

5kW वाले सोलर पैनल कनेक्शन की बात करें तो प्रति दिन 20-25 यूनिट बिजली पैदा कर सकता है। । और प्रति महीने के हिसाब से 600-750 यूनिट। अगर आपका घर और परिवार बड़ा है और AC जैसे उपकरण का ज्यादा इस्तेमाल होता है, तो आपको घर में 5kW वाला सोलर पैनल लगवाना चाहिए।

बिजली बिल सुलझाएगा आपकी समस्या

लेकिन अब यह समझने वाली बात है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपके घर में कितनी बिजली की खपत होती है? इसके लिए आपको घर के बिजली बिल की जरूरत है। क्योंकि बिजली के बिल में आपके घर के लिए स्वीकृत लोड की पूरी जानकारी दी गई होती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 25 August 2026: देश में अगले 8 घंटे भारी! 13 राज्यों में झमाझम बारिश, 80 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट

Today weather 25 August 2026: देश की राजधानी दिल्ली में पूरे भारत में मानसून अपने चरम पर है। राजधानी में बीते दिन मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। वहीं आज फिर सुबह के समय काले बादलों ने दिल्ली को चारों तरफ से घेर लिया है। साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम  स्तर की बारिश भी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 25 अगस्त को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और तूफान की स्थिति बनने के अलावा बिजली गिरने का भी खतरा है।

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: आज फिर बदले सोने-चांदी के दाम, सोना ₹1.63 लाख तो चांदी ₹2.44 लाख के पार

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.08% यानी 129 रुपये गिरकर 1,63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि बुलियन्स के मुताबिक कीमत 1,63,490 रुपये और अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सभी टैक्स सहित 1,64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,735.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के MCX वायदा भाव में 1.03% यानी 2,534 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,44,063 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि पिछले सत्र में भाव 2,46,597 रुपये प्रति किलो था। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 2,45,250 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.12 डॉलर प्रति औंस रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 2,53,500 रुपये प्रति किलो, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव; गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को एक बार फिर तेज बारिश का दौर जारी है। दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast