Search KhabarFast

Press ESC to close

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, 4 की मौत, 25 घायल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, 4 की मौत, 25 घायल

Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में बस के तीन कर्मचारियों और एक यात्री सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार यह हादसा राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 112 के पास सुबह करीब 3:35 बजे हुआ। बस में करीब 65 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

चार लोगों की हुई मौत 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और पीछे से तीसरी लेन में चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया, जिससे समय पर इलाज शुरू किया जा सका। अधिकारियों के अनुसार हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में बस के तीन कर्मचारी और एक यात्री शामिल हैं। वहीं करीब 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय बस मुख्य चालक नहीं, बल्कि सह-चालक चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे ट्रेलर से जा टकराई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। हादसे के बाद मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश और एसएसपी श्लोक कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने की लोगों अपील 

जिला प्रशासन ने कहा है कि जिन यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी या जो यात्रा करने की स्थिति में होंगे, उन्हें प्रशासन की ओर से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें और लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके। 

Also read: Vindhya Expressway: इन 73 गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण, किसानों को मिलेगा मोटा पैसा, जानिये कौनसे कौनसे हैं गांव ?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिलाओं को 40 हजार रुपए, हफ्ते में दो दिन छुट्टी; चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने चला आधी आबादी वाला दांव

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने बड़ा दांव चला है। अखिलेश यादव ने महिलाओं और युवाओं को साधने के लिए बड़े-बड़े वादे किए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने ऐलान किया कि गरीब महिलाओं को 40 हजार रुपए की मदद देंगे। इसे हर साल बढ़ाने का वादा किया गया है।

गुरुग्राम में जलभराव पर भूपिंदर हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- 12 साल में शहर बर्बादी की ओर पहुंचा

गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बुधवार को राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

BPSC परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, चिराग पासवान ने प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में आयोजित 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast