Search KhabarFast

Press ESC to close

Rule Change 1st July: आधार-क्रेडिट कार्ड-LPG...01 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा कितना असर?

Rule Change 1st July: आधार-क्रेडिट कार्ड-LPG...01 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा कितना असर?

Rule Change 1st July: कल से जुलाई का महीना शुरु होने वाला है। इसी के साथ आम नागरिकों को मिलने वाली वित्तीय और गैर-वित्तीय सेवाएं के नियमों में बदलाव होंगे, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। बता दें, हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियों से लेकर आयकर विभाग और आधार, पैन कार्ड के नियमों में संशोधन होते रहते हैं, लेकिन ये बदलाव आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित भी करते हैं। तो चलिए जानते है 01 जुलाई 2026 से किन नियमों में बदलाव होने वाले हैं।

1. आधार कार्ड के नियमों में बदलाव

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई (UIDAI) ने आम नागरिकों को राहत देते हुए आधार कार्ड के नियम में बदलाव किए हैं। 01 जुलाई 2026 से आधार कार्ड को अपडेट करना अब और ज्यादा आसान हो जाएगा। अगर आपको आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी जैसे डिटेल्स अपडेट कराना है तो आप आसानी से इसे अपडेट करा सकते हैं और वो भी बिना किसी शुल्क के। लेकिन ये सेवा 31 दिसंबर 2026 तक ही मान्य रहेगी।

2. LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनी LPG सिलेंडर, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव हैं। तो वहीं, हाव ही में LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि जुलाई में भी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है।

Also read: सेशेल्स में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' अवॉर्ड से हुए सम्मानित

3. रेलवे में यात्रा करने के नियम

01 जुलाई से रेलवे के नियमों में भी बदलाव हो रहे हैं। बिना टिकट यात्रा करने पर जो जुर्माना 250 रुपए था, वो अब बढ़ाकर 500 रुपए हो सकता है। इसके अलावा महिला आरक्षित कोच में पुरुष यात्री का होना, ट्रेन में हंगामा करना या दूसरे के नाम पर टिकट लेकर यात्रा करना, इन सबके लिए भी भारी जुर्माना लग सकता है।

4. गैस कनेक्शन की e-KYC

LPG की e-KYC की आखिरी तारीख 30 जून 2026 है। अगर आपने आज की आखिरी तारीख भी मिस कर दी तो आने वाले समय में आपकी गैस सब्सिडी पर रोक लगाई जा सकती है।

5. क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव संभव

SBI अपने कुछ क्रेडिट कार्डों के रिवॉर्ड पॉइंट के नियमों में बदलाव करने वाला है, ये बदलाव 01 जुलाई 2026 से लागू किए जाएंगे। नए नियमों के तहत अब रिवॉर्ड पॉइंट कमाने की सीमा तय की जाएगी। इसके अलावा कुछ लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट भी नहीं मिलेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: बैरिकेड टूटे, लेकिन कदम नहीं रुके...ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जोरदार हंगामा, 15 पुलिसकर्मी घायल; हिरासत में 110 प्रदर्शनकारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन हो रहे है। बीते दिन रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में हंगामा हुआ। इस दौरान दिल्ली पुलिस के लगभग 15 जवान घायल हो गए। जबकि स्थिति को काबू में करने के लिए लगभग 110 लोगों को हिरासत में लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की एकतरफा याचिका खारिज की, SIR फैसलों पर ECI से मांगा जवाब

SC on CEC Gyanesh Kumar's Appointment: सुप्रीम कोर्ट ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने पर सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय एकतरफा लिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले चुनाव आयोग और अन्य पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए।

Aaj Ka Mausam 05 October: आज कहां होगी मूसलाधार बारिश? घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अपडेट

05 October Ka Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई हिस्सों में जोरदार बारिश के साथ तेज आंधी-हवा का दौर भी जारी रहेगा। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिसे लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast