Search KhabarFast

Press ESC to close

RRB Recruitment 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, RRB ने इन पदों के लिए निकाली भर्तियां

RRB Recruitment 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, RRB ने इन पदों के लिए निकाली भर्तियां

RRB Railway Group D Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी भर्ती 2024के लिए कुल 32438पदों पर भर्तियां निकाली हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बता दें, 23जनवरी यानी आज से RRB की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जिसकी आखिरी तारीख 22फरवरी 2025है। इसके बाद 6मार्च तक अपने फॉर्म में करेक्शन भी कर सकते हैं। RRB की इस भर्ती में इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ट्रैफिक और सिग्नल और दूरसंचार (S&T) जैसे विभागों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। 

आवेदन के लिए क्या है योग्यताएं?

शैक्षणिक योग्यताएं: RRB ग्रुप डी रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई में पास होना जरूरी है।

आयु सीमा: RRB ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2025के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 18और 36वर्ष तक के बीच होनी चाहिए।

इसके अलावा OBC उम्मीदवारों को 3वर्ष और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों को 5वर्ष की आयु सीमा में  छूट दी जाएगी।

उम्मीदवारों को देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों के लिए 500रुपये है। सीबीटी एग्जाम में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क में कटौती करके 400रुपए की राशि अभ्यर्थियों को वापस कर दी जाएगी। वहीं पीडब्ल्यूबीडी / महिला / ट्रांसजेंडर / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और एससी / एसटी / अल्पसंख्यक समुदायों / आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 250रुपए है, जो बैंक शुल्क कटौती के बाद वापस कर दिया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

1. रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर दिए गए CEN 08/2024आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।

4. डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर सबमिट करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 24 July 2026: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे दाम; चांदी भी हुई सस्ती

Gold-Silver Price Today 24 July 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 24 जुलाई को प्रमुख शहरों में गोल्ड के दाम में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1580 रुपये की गिरावट के साथ ₹1,43,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। लगातार बढ़ोतरी के बाद आई इस नरमी से खरीदारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Gold-Silver Price Today 25 July 2026: क्या आज सोना खरीदने का है सही मौका? जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट के नए भाव

Gold-Silver Price Today 25 July 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 25 जुलाई को प्रमुख शहरों में गोल्ड के दाम में स्थिर है। सर्राफा बाजार के औसत आंकड़ों के अनुसार, सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। 22 कैरेट सोना औसतन 1,31,184 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,43,214 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। शनिवार को बाजार बंद होने की वजह से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी ऊंचे स्तर पर, जानिए आज आपके शहर का ताजा भाव

26 जुलाई 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग, डॉलर की कीमत, महंगाई और घरेलू बाजार की मांग का असर सोने-चांदी के भाव पर लगातार पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast