Raveena Tandon Becomes Unconscious: इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर दो युगों का टकराव देखने को मिलेगा। एक तरफ 4000 करोड़ के मेगा बजट में बन रही रणबीर कपूर की 'रामायणम् पार्ट 1' है, तो दूसरी तरफ 32 साल पुरानी कल्ट क्लासिक 'मोहरा' भी 4K में री-रिलीज होने जा रही है। 1994 में आई अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की इस फिल्म का क्रेज आज भी वैसा ही है, खासकर इसके गानों का।और इसी फिल्म के सबसे आइकॉनिक गाने से जुड़ा वो किस्सा फिर चर्चा में है, जब रवीना टंडन शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश हो गई थीं।
जब सेट पर बेहोश हो गई थीं रवीना
बात है फिल्म के सबसे बड़े चार्टबस्टर 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' की। IMDB की रिपोर्ट के मुताबिक, 1994 में रवीना टंडन अपने करियर के पीक पर थीं। उनके पास एक साथ 10-12 फिल्में थीं और वो दिन-रात शूटिंग कर रही थीं।'तू चीज बड़ी है मस्त' की शूटिंग के दौरान वह लगातार दो फिल्मों की शिफ्ट कर रही थीं। थकान और गर्मी की वजह से वह सेट पर ही बेहोश हो गईं। इसके बाद पूरी शूटिंग को 2 घंटे के लिए रोकना पड़ा था। डॉक्टर को बुलाया गया, रवीना को आराम दिया गया और फिर जाकर गाना पूरा हुआ। आज ये गाना 90s का सबसे बड़ा पार्टी एंथम है।
Also read: ‘Matrubhumi’ Film Controversy: ‘स्क्रिप्ट चेंज करो, रीराइट करो…ये सब बकवास है', फिल्म ‘मातृभूमि’ विवाद पर सलमान खान का तगड़ा जवाब
दम मस्त कलंदर से इंस्पायर्ड था गाना
इस गाने के पीछे भी कई कहानियां हैं। ये गाना पाकिस्तानी लीजेंड नुसरत फतेह अली खान की मशहूर कव्वाली 'दम मस्त कलंदर मस्त मस्त' से इंस्पायर्ड था।इसे कविता कृष्णमूर्ति और उदित नारायण ने गाया था और बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे।म्यूजिक डायरेक्टर विजु शाह इस गाने को सपना मुखर्जी की आवाज में रिकॉर्ड करना चाहते थे, लेकिन डायरेक्टर राजीव राय को कविता कृष्णमूर्ति की आवाज ज्यादा सूट लगी और उन्होंने उन्हीं से गवाया।
1994 की सबसे बड़ी म्यूजिक एल्बम थी मोहरा
'मोहरा' सिर्फ फिल्म नहीं, एक म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म में 8 गाने थे और सभी सुपरहिट हुए थे। तू चीज बड़ी है मस्त मस्त, टिप टिप बरसा पानी,ना कजरे की धार, दिल हर कोई काश कहीं ऐसा होता विजु शाह के म्यूजिक में सजे ये गाने 1994 की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम बनी थी।
बजट से 6 गुना ज्यादा कमाई
'मोहरा' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन के अलावा नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल और रजा मुराद जैसे दिग्गज थे। ये फिल्म 1994 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म सिर्फ 3.75 करोड़ में बनी थी और इसने 22.65 करोड़ का कलेक्शन किया था, यानी बजट से 6 गुना ज्यादा।