Search KhabarFast

Press ESC to close

Jio Recharge Plans: जियो ने किया बड़ा धमाका, अब तीन साल नहीं करवाना रिचार्ज, देखें पूरा प्लान

Jio Recharge Plans: जियो ने किया बड़ा धमाका, अब तीन साल नहीं करवाना रिचार्ज, देखें पूरा प्लान

Jio Recharge Plans: रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए ₹10,000 का नया तीन साल वाला अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किया है। एक बार रिचार्ज कराने के बाद ग्राहकों को अगले तीन साल तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने इसे टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपनी तरह का पहला प्लान बताया है। खास बात यह है कि ग्राहकों को तीन साल तक मौजूदा कीमत और प्लान में शामिल सभी सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा।

इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2.5 GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS मिलेंगे। प्लान की वैधता पूरे तीन साल होगी।

कॉलिंग और डेटा के अलावा ग्राहकों को जियोहॉटस्टार मोबाइल के साथ हॉलीवुड कंटेंट का एक्सेस मिलेगा। इसमें लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार ओरिजिनल्स और मनोरंजन के अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। साथ ही 12 महीने का कैनवा प्रो लाइट सब्सक्रिप्शन और फाइल्स, फोटो व दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए जियोएआईक्लाउड पर 50 GB मुफ्त स्टोरेज मिलेगा।

जियो का यह नया प्लान 7 नवंबर 2026 से उपलब्ध होगा। ग्राहक मायजियो ऐप, जियो की वेबसाइट, जियो स्टोर, रिटेल आउटलेट्स और अन्य जियो रिचार्ज माध्यमों से इसका लाभ उठा सकेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बांग्लादेश में लॉन्च हुआ Redmi 17 5G, भारत से अलग मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 17 5G: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने 5G फोन Redmi 17 को अब बांग्लादेश के बाजार में उतार दिया है। सितंबर में भारत में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन पड़ोसी देश में कुछ अलग हार्डवेयर और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस फोन के अलग-अलग बाजारों के लिए स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव किए हैं। भारत में जहां यह फोन 7,900mAh की बैटरी के साथ आता है, वहीं बांग्लादेश में इसकी बैटरी क्षमता 7,500mAh रखी गई है। चीन में इसका एक अलग वेरिएंट भी उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S27:जल्द होगी Samsung Galaxy S27 की एंट्री, 12GB RAM के साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung Galaxy S27 India Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S27 को लेकर चर्चा में है। कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब Samsung Galaxy S27 भारत की Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast