Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित

Uttarakhand News: स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया तथा स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाया।

मुख्यमंत्री ने भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था के प्रयास सराहनीय हैं।

इस अवसर पर प्रादेशिक सचिवरविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर 1950 को भारत स्काउट एवं गाइड का गठन किया गया था। उन्होंने उत्तराखण्ड में संचालित हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट तथा युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों को दिए जा रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त बंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला, प्रादेशिक वित्त समिति के सदस्य जे.पी. काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त अंजलि चन्दोला, प्रशासनिक अधिकारी अरुण राय, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राहुल प्रसाद रतूड़ी और गाइड कु. योजना एवं कु. इशा ठाकुर उपस्थित थीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

12 दिसंबर को परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, पवन पांडे ने बताई तारीख

Akhilesh Yadav To Visit Ram Temple:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द ही अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। सपा विधायक और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडे ने उनके अयोध्या दौरे की तारीख का

Ayodhya Deepotsav: राम नगरी आज बनेगी दीयों की नगरी, 30 लाख दीयों से सरयू घाट पर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड; ड्रोन शो भी होगा खास

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या ने शनिवार को होने वाले 10वें दीपोत्सव प्रोग्राम से पहले शुक्रवार को सरयू घाट पर सामूहिक आरती की आखिरी रिहर्सल पूरी कर ली, साथ ही दीये जलाने और सजावट की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। सरयू नदी के किनारे 56 घाटों को रोशन करने के लिए 30 लाख से ज़्यादा मिट्टी के दीये लगाए गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast