Akhilesh Yadav To Visit Ram Temple:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द ही अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। सपा विधायक और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडे ने उनके अयोध्या दौरे की तारीख का खुलासा किया है।
दरअसल, अखिलेश यादव ने पहले ही अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि इटावा में केदारेश्वर धाम का निर्माण पूरा होने के बाद वह रामलला के दर्शन करने जाएंगे। इसके लिए उन्होंने पवन पांडे को संतों और पुजारियों से बातचीत कर शुभ मुहूर्त निकलवाने की जिम्मेदारी दी थी। अब पवन पांडे की ओर से 12 दिसंबर की तारीख सामने आई है। इस दिन अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।
अक्टूबर में भी अयोध्या पहुंचे थे अखिलेश यादव
इससे पहले 8 अक्टूबर को भी अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे थे। उस दौरान वह पवन पांडे के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए थे। हालांकि, उस दौरे पर उनके कार्यक्रम में राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन करना शामिल नहीं था। अखिलेश यादव ने उसी दौरान राम मंदिर जाने की अपनी योजना का जिक्र किया था। अब 12 दिसंबर को परिवार के साथ उनके प्रस्तावित दर्शन कार्यक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Also read: UP Job Fair: वाराणसी में 3 दिन लगेगा रोजगार मेला, ₹12,000 से ₹35,000 तक सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन