Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price:शादी के सीजन में चांदी और सोने की कीमत में बंपर गिरावट, फटाफट रेट कर लें चेक

Gold-Silver Price:शादी के सीजन में चांदी और सोने की कीमत में बंपर गिरावट, फटाफट रेट कर लें चेक

Gold-Silver Price: शादी-विवाह के सीजन में लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई है। बुधवार यानी 18 नवंबर को सोने-चांदी के भाव ओपन होते ही धड़ाम हो गए।

एक तरफ जहां चांदी की कीमत एक झटके में 5500 रुपए से ज्यादा कम हो गई, वहीं, सोना भी भरभराकर टूट गया। फिलहाल चांदी के कीमत 3.50 फीसदी की गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 2700 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा घटी है।          

चांदी का रेट लगातार हो रहा कम

चांदी की कीमत में जहां बीते महीने अक्टूबर में भारी गिरावट देखने को मिला था, तो नवंबर महीने में इसका भाव तेजी से बिखरा। चांदी का भाव 30 अक्टूबर को पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,79,132 रुपए था औऱ एक नवंबर से 18 नवंबर के बीच ये फिसलकर 1,63,533 पर आ गई यानी चांदी 15,599 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।

सोना भी हुआ धड़ाम  

सोने के रेट भी लगातार नीच गिरता जा रहा है। बीते कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सोना 1,34,233 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था लेकिन, बुधवार एमसीएक्स पर ट्रेड शुरू होने के साथ ही ये गिरते हुए 1,31,065 रुपए पर आ गया। यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3000 रुपए सस्ता हो गया। अक्टूबर महीने में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 1,38,485 रुपए था और बुधवार को लगभग 2.50 फीसदी की गिरावट के बाद ये 1,31,065 रुपए पर ठहरा। इस हिसाब से सोना 7,420 रुपए सस्ता हो गया है।  

Also read: तीन साल बाद 70% तक मिलेगा पैसा वापस, Kia Sorento पर कंपनी का खास ऑफर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिना इंश्योरेंस हाईवे पर निकले तो सावधान! टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट; एक गलती से कटेंगा ₹10,000 का चालान

Toll Plaza Insurance Alert: अब हाईवे पर बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ी चलाने वाले मुसीबत में फंस सकते है। अगर आप टोल प्लाजा से गुजर रहे है तो अब आपके पास SMS के जरिए एक मैसेज आएगा, जो आपको बताएगा कि इंश्योरेंस खत्म हुआ है या नहीं या फिर आपने कभी इंश्योरेंस कराया है या नहीं। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक नया हाईटेक सिस्टम शुरू किया है।

Delhi Pollution: GRAP-3 हटने के बाद दिल्ली की हवा में मामूली गिरावट, ओवरऑल 214 पर पहुंचा AQI; जानें अपने इलाके का हाल

Delhi AQI Today: देश की राजधानी दिल्ली में आज 18 नवंबर 2026 बुधवार को एयर क्वालिटी में थोड़ी गिरावट देखी गई। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज सुबह 7:00 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 214 रिकॉर्ड किया गया, जो 'खराब' कैटेगरी में बना हुआ है। दरअसल, यह विकास 17 नवंबर को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा वायु गुणवत्ता में सुधार का हवाला देते हुए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज 3 को रद्द करने के बाद आया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast