Search KhabarFast

Press ESC to close

SpiceJet की उड़ान पर संकट, DGCA ने थमाया नोटिस, 1.2% से घटकर 0.6% रह गया मार्केट शेयर

SpiceJet की उड़ान पर संकट, DGCA ने थमाया नोटिस, 1.2% से घटकर 0.6% रह गया मार्केट शेयर

SpiceJet Crisis: देश की सस्ती एयरलाइन स्पाइसजेट इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि क्या स्पाइसजेट पूरी तरह बंद होने वाली है? एविएशन रेगुलेटर DGCA ने 17 नवंबर को एयरलाइन को सख्त कारण बताओ नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, लगातार उड़ानें रद्द होने, खराब कामकाज और नियमों के उल्लंघन के बाद DGCA को यह कदम उठाना पड़ा।

कंपनी के पास जवाब देने के लिए सिर्फ 7 दिन का समय

कंपनी के पास जवाब देने के लिए सिर्फ 7 दिन का समय है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उसके ऑपरेशन पर और बड़ा संकट आ सकता है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि एयरलाइन के ज्यादातर विमान पहले से ही जमीन पर खड़े हैं और उन्हें दोबारा उड़ाने का कोई ठोस प्लान कंपनी के पास नहीं है।DGCA ने अपने नोटिस में स्पाइसजेट के कामकाज पर गंभीर टिप्पणी की है। रेगुलेटर का कहना है कि एयरलाइन का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस लगातार गिर रहा है। समय पर उड़ान भरने का रिकॉर्ड खराब हुआ है, देरी और रद्दीकरण के मामले बढ़े हैं और कंपनी अपने मंजूर शेड्यूल का भी पालन नहीं कर पा रही है।

कंपनी उन्हें वापस सर्विस में लाने के लिए कोई भरोसेमंद योजना नहीं दे पाई

नोटिस में कहा गया है कि बेड़े के ज्यादातर विमान ग्राउंड हो चुके हैं और कंपनी उन्हें वापस सर्विस में लाने के लिए कोई भरोसेमंद योजना नहीं दे पाई है। यात्रियों को हो रही परेशानी पर भी DGCA ने नाराजगी जताई है और कहा है कि मुश्किल वक्त में यात्रियों की मदद के इंतजाम नाकाफी हैं।जमीनी हकीकत विंटर शेड्यूल के आंकड़ों से साफ होती है। DGCA ने स्पाइसजेट को रोजाना करीब 66 फ्लाइट्स चलाने की मंजूरी दी थी, लेकिन एयरलाइन मुश्किल से 15 फ्लाइट्स ही उड़ा पा रही है।

कंपनी पूरे शेड्यूल के लिए टिकट बुकिंग ले रही

इसके बावजूद कंपनी पूरे शेड्यूल के लिए टिकट बुकिंग ले रही है, जिससे यात्रियों को ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द होने का झटका लग रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट को लगातार दूसरे दिन यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करनी पड़ी और लोगों से कहा गया कि घर से निकलने से पहले स्पाइसजेट से फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें। आर्थिक संकट का असर मार्केट शेयर पर भी दिखा है। अगस्त में स्पाइसजेट का घरेलू मार्केट शेयर 1.2% था, जो सितंबर में घटकर सिर्फ 0.6% रह गया। साल की शुरुआत में यह 3.9% था।

Also read: शादी सीजन में सोने में मिलावट का खेल, 20 कैरेट को 22 बताकर बेच रहे ज्वैलर्स, CTI ने जारी की एडवायजरी

BSE ने भी कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा

DGCA के नोटिस की खबर के बाद शेयर बाजार में भी कंपनी का शेयर करीब 5% टूटकर 9.74 रुपये पर आ गया। BSE ने भी कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है। DGCA ने बीमा रिन्यूअल की अनिश्चितता, सर्विस प्रोवाइडर्स को भुगतान में देरी, पुराना जुर्माना न चुकाने और रूट डिस्पर्सल गाइडलाइंस के उल्लंघन पर भी सवाल उठाए हैं। अब सबकी नजर आने वाले 7 दिनों पर है, जहां कंपनी को DGCA को जवाब भी देना है और 5,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को भी आगे बढ़ाना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शादी सीजन में सोने में मिलावट का खेल, 20 कैरेट को 22 बताकर बेच रहे ज्वैलर्स, CTI ने जारी की एडवायजरी

Gold Adulteration Alert: शादी का सीजन शुरू होते ही सोने की शुद्धता को लेकर बाजार में हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि कई जगहों पर 22 कैरेट के नाम पर करीब 20 कैरेट सोना ही बेचा जा रहा है। सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें रेनियम पाउडर और दूसरी भारी धातुएं मिलाने की आशंका जताई गई है।

होंडा का बड़ा धमाका! भारत में आ रही हैं 5 नई कारें, हाइब्रिड SUV से लेकर इलेक्ट्रिक तक सब कुछ

Honda 5 New Cars India: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो होंडा आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। कंपनी ने भारतीय मार्केट के लिए 5 नई कारों का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इसमें कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV से लेकर प्रीमियम हाइब्रिड SUV और स्पोर्ट्स कूपे तक शामिल है। होंडा अब सिर्फ एलिवेट और सिटी के भरोसे नहीं रहना चाहती

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast