Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Rate Today: खरीदारी का मौका! फिर लुढ़का सोना, जानें आपके शहर में 22 और 24 कैरेट का नया रेट

Gold Rate Today: खरीदारी का मौका! फिर लुढ़का सोना, जानें आपके शहर में 22 और 24 कैरेट का नया रेट

Gold Rate Today: देश में लगातार सोने-चांदी के दामों उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वहीं एक सोने के दामों एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। 13 जुलाई को राजधानी दिल्ली में गोल्ड की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद 10 ग्राम सोने की 144470 रुपये पर पहुंच गई है। पिछले एक वीक में सोने के दामों में 4370 रुपये की कमी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,106.25 डॉलर प्रति औंस है।

वहीं बात करें चांदी की, तो चांदी की कीमतों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रहा है। आज यानी 13 जुलाई को चांदी की 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले एक वीक में चांदी का भाव 15 हजार रुपये के नीचे आ गया है। वहीं अतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 59.54 डॉलर प्रति औंस है।

जानें बड़े शहरों में सोने-चांदी की भाव

दिल्ली में सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। 24 कैरेट सोना 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं एक किलो चांदी 2,35,000 रुपये पर मिल रहा है।

मुंबई और कोलकाता में चांदी और सोने का भाव

मुंबई और कोलकाता में आज सोने की कीमतें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं। ताजा बाजार भाव के अनुसार 22 कैरेट सोना 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में चांदी 2,36,500 रुपये और कोलकाता में 2,36,200 पर पहुंच गई है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 1 किलो चांदी की कीमत लगभग ₹2,35,000 से ₹2,53,000 के बीच है

पुणे और बेंगलुरु में आज सोने की कीमतें समान स्तर पर बनी हुई हैं। 24 कैरेट सोने का रेट 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पुणे में चांदी लगभग ₹2,35,000 रुपये और बेंगलुरू में 2,47,000 से ₹2,60,000 के बीच मिल रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लगातार तीसरे महीने में GST कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपये से ऊपर, सितंबर में 14.7% की हुई वृद्धि

GST growth in September: घरेलू और आयात से प्राप्त राजस्व में वृद्धि के चलते इस साल सितंबर में भारत का सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह वार्षिक आधार पर 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2.04 लाख करोड़ रुपये हो गया। सकल घरेलू GST राजस्व सितंबर में 10.1 प्रतिशत बढ़कर 1.38 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष इसी महीने में 1.25 लाख करोड़ रुपये था।

Gold-Silver Price Today 1 October 2026 सोने की कीमत में फिर उछाल, चांदी हुई सस्ती; जानें आज Gold-Silver का ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 1 October 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 1,46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,46,117 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार सोना 1,49,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,184.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में टैक्स समेत सोने का भाव करीब 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है, वहीं गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold-Silver Price Today 2 October 2026: सोना हुआ महंगा, चांदी में भी हलचल! जानिए Gold-Silver के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 2 October 2026: सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का सिलसिला जारी है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती की वजह से सर्राफा बाजार बंद है, ऐसे में बाजार में आखिरी कारोबार के भाव के आधार पर कीमतों का आकलन किया जा रहा है। दिल्ली में सोना बढ़कर 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि MCX पर 24 कैरेट गोल्ड का वायदा भाव 142 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,724 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बुलियंस के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,50,540 रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 4,210.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। वहीं गुडरिटर्न्स ने 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,390 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast