Search KhabarFast

Press ESC to close

नहीं रहीं योगी आदित्यनाथ की मां, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, उत्तराखंड में होगा अंतिम संस्कार

नहीं रहीं योगी आदित्यनाथ की मां, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, उत्तराखंड में होगा अंतिम संस्कार

Yogi Adityanath Mother Passed Away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ा झटका लगा है। उनकी माता जी सावित्री देवी का निधन हो गया है। 91 वर्ष की आयु में उन्होंने पौड़ी स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माता जी का निधन पंचूर गांव स्थित घर पर ही हुआ। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को भी बुलाया गया था।पौड़ी के जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी माता जी के निधन की खबर की पुष्टि की है।

पैतृक गांव पंचूर में ही रह रही थीं सीएम योगी की माता सावित्री देवी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पिछले काफी समय से अपने पैतृक गांव पंचूर में ही रह रही थीं। वहीं, पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में 91 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। योगी आदित्यनाथ का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव का ही रहने वाला है।परिवार में कुल सात भाई-बहन हैं। चार भाई और तीन बहनों में सीएम योगी दूसरे नंबर पर हैं।बता दें कि सीएम योगी के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर के पद पर थे। उनका निधन 20 अप्रैल 2020 को हो गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सुबह-सुबह रादौर में फैली सनसनी, युवक का गला रेतकर हत्या की आशंका

Haryana News: हरियाणा के रादौर क्षेत्र के गांव गुमथला में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पुराने शैलर के पास एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी सुखविंदर उर्फ गंगू के रूप में हुई है। युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जठलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जमीनी विवाद ने पैदा की खाई...मामला सुलझते ही एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़े सगे भाई; भावुक करने वाला है मामला

Uttar Pradesh News: जमीन का विवाद और संपत्ति का बंटवारा क्या नहीं कराता है। लोग अपनों को भूल जाते हैं, अपनों को छोड़िए सगे भाई एक-दूसरे को देखना तक नहीं चाहते। कलयुगी की इस दुनिया संपत्ती और जमीनी के सामने रिश्ता को तरजीह देता कौन है लेकिन, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से जो खबर आई है, उससे सुनकर आप भावुक हो जाएगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast