Delhi Influencer Attack Plot Foiled: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया है। दक्षिण-पूर्वी जिले की पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पर फायरिंग की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने समय रहते छापा मारकर दो हथियारबंद बदमाशों और एक नाबालिग को पकड़ लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस पूरी साजिश के तार कुख्यात राशिद केबलवाला गिरोह से जुड़े हुए हैं।
पुलिस को 5 पिस्टल और कई कारतूस भी मिले
पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को 5 पिस्टल और कई कारतूस भी मिले हैं।पुलिस जब आरोपियों के मोबाइल फोन खंगाले तो उसमें कई धमकी भरे वीडियो मिले। इन वीडियो में बदमाश लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबलवाला के प्रति अपनी वफादारी दिखाते हुए लोगों को धमका रहे थे।बताया जा रहा है कि इन्फ्लुएंसर से वसूली के लिए उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
Also read: दिल्ली एयरपोर्ट पर फिल्मी ड्रामा! जवान को धक्का देकर भागा घुसपैठिया, CISF ने दौड़ाकर धर दबोचा
जांच में एक और बड़ा खुलासा
जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चला है कि आरोपी आपस में बात करने के लिए 'जंगी' जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप का इस्तेमाल करते थे।पुलिस को शक है कि इन्हीं सीक्रेट ऐप के जरिए वो गैंग के बड़े हैंडलर्स के संपर्क में थे और वहीं से उन्हें सारे निर्देश मिल रहे थे।अब पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड को खंगाल रही है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर इन शूटर्स को निर्देश कौन दे रहा था और इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।फिलहाल आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि ये पिस्टल उन्हें कहां से मिलीं, फोन में मिले वीडियो किसने बनवाए और गैंग के नेटवर्क से उनका कनेक्शन कितना गहरा है।जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस साजिश में शामिल और लोगों और हैंडलर्स के नाम भी सामने आने की उम्मीद है।