Rohtak ASI Case:हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की सिक्योरिटी में तैनात एएसआई प्रदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने के कारण मौत हो गई। उन्होंने बुधवार देर रात अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली।
वह 2003 बैच में कमांडों के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हुए थे। फिलहाल उनकी मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
कौन थे रोहतक के प्रदीप
एएसआई प्रदीप रोहतक के मोखरा गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणा पुलिस में 2003 में भर्ती हुए थे। पुलिस सेवा में शामिल होने के बाद उन्होंने बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां संभाली। वर्तमान में वह कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की सिक्योरिटी में तैनात थे। वह पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर तैनात थे।
खुद के पिस्टल से मारी गोली
बताया जा रहा है कि बुधवार को वह ड्यूटी से लौटन के बाद छच पर बने एक कमरे में चले गए। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे की तरफ दौड़े। परिजनों ने देखा प्रदीप वहां घायल अवस्था में पड़े थे। हालांकि, उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन, डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने वहां से कई साक्ष्य जुटाए हैं।
Also read: Haryana News: हरियाणा के विकास को मिलेगा ग्रीन बूस्ट, नेट-जीरो लक्ष्य के लिए CM सैनी ने बनाई रणनीति