Search KhabarFast

Press ESC to close

जमीनी विवाद ने पैदा की खाई...मामला सुलझते ही एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़े सगे भाई; भावुक करने वाला है मामला

जमीनी विवाद ने पैदा की खाई...मामला सुलझते ही एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़े सगे भाई; भावुक करने वाला है मामला

Uttar Pradesh News: जमीन का विवाद और संपत्ति का बंटवारा क्या नहीं कराता है। लोग अपनों को भूल जाते हैं, अपनों को छोड़िए सगे भाई एक-दूसरे को देखना तक नहीं चाहते। कलयुगी की इस दुनिया संपत्ती और जमीनी के सामने रिश्ता को तरजीह देता कौन है लेकिन, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से जो खबर आई है, उससे सुनकर आप भावुक हो जाएगे।

फतेहपुर में जमीन के विवाद के कारण दो भाईयों इस कदर दुश्मनी हो गई कि मामला थाने तक पहुंचा और थाने में मामले का समाधान हो गया, तब दोनों भाईयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और लिपटकर रो पड़े।        

दोनों भाइ हुए भावुक  

बता दें कि ये पूरा मामला फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव का है। यहां रहने वाले राकेश चंद्र श्रीवास्तव और उनके छोटे भाई रमेश के बीच जमीन और फसल के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई थी कि छह महीने से बातचीत पूरी तरह बंद था लेकिन, थाने में पुलिस की काउंसलिंग ने ऐसा असर दिखाया कि दोनों भाई अपने गले-शिकवे भूल गए। एक-दूसरे से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। भाइयों का यह भावुक मिलन देखकर वहां मौजूद उनकी पत्नियों की आंखे नम हो गई।    

गरीबी में गुजरा बचपन  

बतायाा जाता है कि दोनों भाइयों का बचपन बेहत गरीबी में गुजरा। परिवार का भरण-पोषण के लिए दोनों ने मजदूरी की और लगभग 15 साल पहले बेंगलुरू चले गए थे। वहां कड़ी मेहनत और संघर्ष करके कारोबार खड़ा किया और करोड़ों की संपत्ति बनाई लेकिन, वक्त बितने के साथ जमीन और फसल बंटवारों को लेरक दोनों भाइयों के बीच दूरियां बढ़ती चली गई। हालांकि, थरियांव थाना प्रभारी शमशेर बहादुर ने दोनों भाइयों को थाने बुलाकर समझाया और विवाद खत्म हुआ।      

Also read: UP News: कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, महिला और 15 साल के बच्चे की मौत; 8 लोगों का रेस्क्यू  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सुबह-सुबह रादौर में फैली सनसनी, युवक का गला रेतकर हत्या की आशंका

Haryana News: हरियाणा के रादौर क्षेत्र के गांव गुमथला में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पुराने शैलर के पास एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी सुखविंदर उर्फ गंगू के रूप में हुई है। युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जठलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

नहीं रहीं योगी आदित्यनाथ की मां, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, उत्तराखंड में होगा अंतिम संस्कार

Yogi Adityanath Mother Passed Away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ा झटका लगा है। उनकी माता जी सावित्री देवी का निधन हो गया है। 91 वर्ष की आयु में उन्होंने पौड़ी स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast