Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सुबह-सुबह रादौर में फैली सनसनी, युवक का गला रेतकर हत्या की आशंका

Haryana News: सुबह-सुबह रादौर में फैली सनसनी, युवक का गला रेतकर हत्या की आशंका

Haryana News: हरियाणा के रादौर क्षेत्र के गांव गुमथला में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पुराने शैलर के पास एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी सुखविंदर उर्फ गंगू के रूप में हुई है। युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जठलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक के चाचा एवं गांव के सरपंच ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि सुखविंदर पुराने शैलर के पास मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर उसका शव खून से लथपथ मिला। उन्होंने बताया कि उसी दिन परिवार में उनकी बेटी की बारात आनी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

23 साल की पुलिस सेवा, कमांडो ट्रेनिंग और फिर सुसाइड... कौन थे दीपेंद्र हुड्डा के PSO प्रदीप?

Rohtak ASI Case:हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की सिक्योरिटी में तैनात एएसआई प्रदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने के कारण मौत हो गई। उन्होंने बुधवार देर रात अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

नहीं रहीं योगी आदित्यनाथ की मां, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, उत्तराखंड में होगा अंतिम संस्कार

Yogi Adityanath Mother Passed Away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ा झटका लगा है। उनकी माता जी सावित्री देवी का निधन हो गया है। 91 वर्ष की आयु में उन्होंने पौड़ी स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast