Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली से हापुड़ तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जल्द बिहार के लिए भी शुरू होगी सेवा

Delhi News: दिल्ली से हापुड़ तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जल्द बिहार के लिए भी शुरू होगी सेवा

Delhi News: दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इन बसों के शामिल होने से राजधानी के यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ सफर में सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बस बेड़े को लेकर सरकार का लक्ष्य भी साझा किया। उन्होंने कहा कि साल 2028 के अंत तक दिल्ली में 14 हजार बसें होंगी और ये सभी इलेक्ट्रिक होंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में फिलहाल कुल 7,088 बसें संचालित हो रही हैं, जो राजधानी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इनमें करीब 5,400 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि इलेक्ट्रिक बसों के मामले में दिल्ली का बेड़ा देश के राज्यों में सबसे बड़ा है।

सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार पिछले सवा साल से लगातार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक बसें जोड़ रही है। नई 100 बसें भी इसी दिशा में उठाया गया कदम हैं। इनसे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और प्रदूषण कम करने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

15 हजार करोड़ की EV पॉलिसी, सब्सिडी और स्क्रैपिंग इंसेंटिव

रेखा गुप्ता ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार की 15,000 करोड़ रुपये की EV पॉलिसी का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे देश की सबसे बड़ी EV पॉलिसी बताया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सब्सिडी देने के साथ पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप कराने पर प्रोत्साहन भी दे रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं।

उन्होंने कहा कि सरकार अपने वाहन बेड़े को भी धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक में बदल रही है। किसी सरकारी वाहन की निर्धारित उम्र पूरी होने पर उसकी जगह नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा जा रहा है। इसके अलावा मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों को भी इलेक्ट्रिक विकल्पों से बदलने की दिशा में काम किया जा रहा है।

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्ती, BS-VI से कम मानक वाले वाहनों पर रोक

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार नियमों को सख्ती से लागू कर रही है। इसके तहत दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाले BS-VI मानक से कम उत्सर्जन वाले वाहनों को सीमाओं पर रोकने की कार्रवाई की जा रही है।

सरकार पुरानी और निर्धारित उम्र पूरी कर चुकी गाड़ियों पर भी नजर रख रही है। ऐसे वाहनों के मालिकों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। रेखा गुप्ता ने नवंबर के मौसम में पिछले वर्षों की तुलना में सुधार का जिक्र करते हुए इसके पीछे सरकार और आम लोगों के संयुक्त प्रयासों को अहम बताया।

हापुड़ के लिए शुरू होगा इंटरस्टेट ई-बस रूट, बिहार तक भी मिलेगी सेवा

दिल्ली सरकार अब राजधानी को आसपास के शहरों से जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का विस्तार कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हापुड़ को दिल्ली से जोड़ने वाले एक नए इंटरस्टेट इलेक्ट्रिक बस रूट की शुरुआत की घोषणा की। इससे दिल्ली और NCR के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार जल्द ही दिल्ली से बिहार को जोड़ने वाली बस सेवा शुरू करेगी। सरकार का कहना है कि इन सेवाओं के विस्तार से दिल्ली और दूसरे राज्यों के बीच सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में इन्फ्लुएंसर पर हमले की साजिश नाकाम, राशिद केबलवाला गैंग के 3 पकड़े, पिस्टल और कारतूस बरामद

Delhi Influencer Attack Plot Foiled: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया है। दक्षिण-पूर्वी जिले की पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पर फायरिंग की साजिश को नाकाम

दिल्ली एयरपोर्ट पर फिल्मी ड्रामा! जवान को धक्का देकर भागा घुसपैठिया, CISF ने दौड़ाकर धर दबोचा

Delhi Airport Intrusion Attempt: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर एक शख्स बिना किसी दस्तावेज के जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगा।CISF के जवानों ने उसे गेट पर ही रोकने की कोशिश की, लेकिन वो जवान को धक्का देकर एयरपोर्ट के अंदर की तरफ दौड़ पड़ा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast