Search KhabarFast

Press ESC to close

सोने के दाम में दिखी गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड

सोने के दाम में दिखी गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड

Gold Rate: सोने की कीमतों में गुरुवार, 11 सितंबर को गिरावट देखने को मिली। आज सोना करीब 400 रुपये सस्ता हो गया। इससे पहले लगातार गोल्ड प्राइस बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था। साथ ही रोज नया रिकॉर्ड बना रहा था। हालांकि, कीमत कम होने के बाद भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख रुपये के पार बना हुआ है। न केवल एमसीएक्स पर, बल्कि घरेलू मार्केट में इसकी कीमत में गिरावट देखी गई।

बुधवार को सोने के दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज को सोने के वायदा कारोबार में भी इसमें कमी देखने को मिली। 3 अक्टूबर की एक्सपायरी वाला 999 शुद्धता वाला गोल्ड गिरावट के साथ 1,08563 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो इसके बुधवार के भाव 1,08,986 की तुलना 423 रुपये कम था। इसके बाद इसमें कुछ रिकवरी नजर आई।

कितना सस्ता हुआ सोना

वहीं, घरेलू मार्केट की बात करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन पर अपडेट हुए रेट्स के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का पिछला बंद भाव 1,09,635 रुपये था, लेकिन गुरुवार को इसकी ओपनिंग 1,09,223 रुपये पर हुई। इस हिसाब से ये 412 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। अन्य क्वालिटी के गोल्ड में भी गिरावट देखने को मिली है।

इस बात का रखें खास ध्यान

सोने का दाम कम होने के बाद भी इसमें कुछ खास कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में किसी भी तरह की गोल्ड ज्वेलरी खरीदने के दौरान इसकी शुद्धता की जांच जरूर करें। आपके द्वारा खरीदे जाने वाले आभूषण पर अंकित हॉलमार्क के माध्यम से इसका पता लगाया जा सकता है, 24 कैरेट के आभूषण पर 999, जबकि 23 कैरेट पर 958 और 22 कैरेट पर 916 दर्ज होता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold-Silver Price: सोना खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव, चांदी के रेट भी हुए अपडेट

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले आज 17 जून के ताजा रेट जरूर जान लें। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव अपडेट हो चुके हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है।

Today Gold-Silver Price सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी ने दी राहत; जानिए आपके शहर के ताजा रेट

सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं।

DSSSB Recruitment 2026: DSSSB ने निकाली 1979 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरु; यहां देखें पूरी डिटेल्स

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने साल 2026 के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टीजीटी (TGT) और स्पेशल एजुकेटर समेत कुल 1979 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो चुकी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast