Search KhabarFast

Press ESC to close

NEET Free Bus: हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज फ्री, बसों में नहीं लगेगा किराया

NEET Free Bus: हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज फ्री, बसों में नहीं लगेगा किराया

NEET Free Bus: हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज विभाग की तरफ से बड़ा ऐलान कर दिया गया है। रोडवेज बसों में नीट की परीक्षा देने के लिए जाने वाले सभी परीक्षार्थियों का किराया नहीं लगेगा। रोडवेज विभाग की तऱफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। इन छात्रों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। इन छात्रों को 20 और 21 जून को फ्री सफर का फायदा मिलेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (NEET) पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुपालन में राज्य परिवहन निदेशालय, हरियाणा द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत अभ्यर्थियों को 20 जून 2026 को परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए तथा 21 जून 2026 को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की साधारण (ऑर्डिनरी) बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को अपना वैध नीट प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) प्रस्तुत करना होगा।


प्रवक्ता ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के हितों के प्रति हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा यह सुनिश्चित करेगी कि नीट पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में 21 जून को योग दिवस पर मुख्य अतिथियों की लिस्ट जारी, देखें कौन कहां पर करेगा शिरकत

Haryana News: हरियाणा में 21 जून को योग दिवस पर मुख्य अतिथियों की लिस्ट जारी, देखें कौन कहां पर करेगा शिरकत

हरियाणा में 5700 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड वाटर प्लान की तैयारी, प्रदेश के लिए गेम चेंजर होगी ये योजना, जानिये क्या है खास ?

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि पहली बार हरियाणा में लगभग 5,700 करोड़ रुपये की लागत से विश्व बैंक समर्थित एकीकृत जल प्रबंधन परियोजना (इंटीग्रेटेड वाटर प्लान) लागू की जा रही है, जो पूरे प्रदेश के लिए गेम चेंजर साबित होगी। प्रदेश में वर्तमान सरकार से पूर्व कांग्रेस शासनकाल के दौरान जनकल्याण के कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast