Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हिसार विकास प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, सीईओ को मिला लिंक अधिकारी का दायित्व

Haryana News: हिसार विकास प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, सीईओ को मिला लिंक अधिकारी का दायित्व

Haryana News: हरियाणा सरकार ने हिसार महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए), हिसार में प्रशासनिक कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के लिए लिंक अधिकारियों की नियुक्ति की है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, हिसार महानगर विकास प्राधिकरण, हिसार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए), सोनीपत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिंक अधिकारी-1 नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, हिसार के मंडल आयुक्त को लिंक अधिकारी-2 तथा रोहतक के मंडल आयुक्त को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है।

Also read: Haryana News: हरियाणा में श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, निर्माण श्रमिक पंजीकरण पोर्टल फिर से हुआ शुरू

निर्देशों के अनुसार, यदि संबंधित अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा किसी अन्य कारण से अनुपस्थित रहते हैं या सेवानिवृत्ति अथवा स्थानांतरण के कारण पद रिक्त हो जाता है, तो निर्धारित लिंक अधिकारी उनका कामकाज देखेंगे। साथ ही, संबंधित अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनाव ड्यूटी पर जाने से पूर्व निर्धारित लिंक अधिकारियों को इसकी सूचना देना भी सुनिश्चित करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में 21 जून को योग दिवस पर मुख्य अतिथियों की लिस्ट जारी, देखें कौन कहां पर करेगा शिरकत

Haryana News: हरियाणा में 21 जून को योग दिवस पर मुख्य अतिथियों की लिस्ट जारी, देखें कौन कहां पर करेगा शिरकत

NEET Free Bus: हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज फ्री, बसों में नहीं लगेगा किराया

NEET Free Bus: हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज फ्री, बसों में नहीं लगेगा किराया

हरियाणा में 5700 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड वाटर प्लान की तैयारी, प्रदेश के लिए गेम चेंजर होगी ये योजना, जानिये क्या है खास ?

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि पहली बार हरियाणा में लगभग 5,700 करोड़ रुपये की लागत से विश्व बैंक समर्थित एकीकृत जल प्रबंधन परियोजना (इंटीग्रेटेड वाटर प्लान) लागू की जा रही है, जो पूरे प्रदेश के लिए गेम चेंजर साबित होगी। प्रदेश में वर्तमान सरकार से पूर्व कांग्रेस शासनकाल के दौरान जनकल्याण के कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast