Punjab News:विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में कई घटनाएं देखने को मिल रही है। अब ताजा मामला गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत सेखो को लेकर है। गुरुप्रीत सेखो ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। वह 2016 में हुए नाभा जेल ब्रेक कांड का आरोपी भी था।
सेखों के आम आदमी पार्टी में शामिल होते ही राजनीतिक गरमा गई है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने चुनाव से पहले से आगाह कर दिया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि साल 2027 का विधानसभा बेहद हिंसक होंगे।
बलकौर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से 15 गैंगस्टर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पहले दो-चार करो, चुनाव लड़ों और विधासनभा पहुंचो। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को फैसला करना है कि अपराधी को विधानसभा भेजना है या फिर किसी ईमानदार का।
अकाली दल ने क्या कहा
अकाली दल ने आम आदमी पर निशाना साधते हुए कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ वार नहीं बल्कि प्यार लगता है यही AAP सरकार ता नया कैंपेन है। अकाली दल ने कहा कि मशहूर नाभा जेलब्रेक के मास्टरमाइंड और जाने-माने गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों को न सिर्फ पार्टी में शामिल किया गया, बल्कि खुद सीएम ने उसे लगे लगातक हीरो की तरह स्वागत किया। अगर गैंगस्टर के प्रति AAP सरकार की यही नीति है, तो पंजाब में कानून-व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा सकते हैं।
भाजपा नेता ने भी साधा निशाना
भाजपा नेता ने भी दिया बयान भाजपा नेता फतेह जंग बाजवा ने गुरप्रीत सेखों नाभा जेलब्रेक मामले का आरोपी है फिर भी उसे आम आदमी पार्टी में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा था कि गैंगस्टर बादल परिवार और कांग्रेस की देन है, तो फिर ऐसे विवादित लोग अब अपने राजनीतिक लाभ बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी का रुख क्यों कर रहे हैं। गुरप्रीत सिंह सेखो पर नाभा जेलब्रेक करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता चुनाव जीतना है, इसके लिए पार्टी में किसी को भी शामिल क्यों न किया जाए। पंजाब की जनता ऐसे तत्वों को वोट नहीं देगी।
Also read: Punjab Bandh Today: पंजाब बंद से थमी रफ्तार, जालंधर में धरना-प्रदर्शन; कई स्कूल-कॉलेज रहे बंद