Punjab Bandh Today: पंजाब में आज 'कौमी इंसाफ मोर्चा' की तरफ से सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदेश भर में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक 'बंद' (शटडाउन) का आह्वान किया है। इस बंद के आह्वान को देखते हुए चंडीगढ़-मोहाली (पंजाब) बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बंद का समर्थन कई सिख संगठनों ने किया है।
पंजाब बंद के दौरान राज्य के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित नजर आया। जालंधर में कौमी इंसाफ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरु नानक मिशन चौक के बीचों-बीच धरना देकर प्रदर्शन किया, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं, अमृतसर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बंद के आह्वान का असर कई अन्य इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। इस बीच पंजाब के कई स्कूल और कॉलेज भी आज बंद हैं। हालांकि सरकार की ओर से शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए कई संस्थानों ने खुद बंद रखने का फैसला लिया है। बंद की वजह से पंजाब में प्राइवेट स्कूलों ने शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी है। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी ने 21 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं का समय बदल दिया।
आपको बता दें कि कौमी इंसाफ मोर्चा ने उन सिख कैदियों की रिहाई मांग कर रहे है, जो दशकों से जेल में बंद है। जिस कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे है उनसे से कई लोगों पर आंतकी मामलों के आरोप थे और उन्हें सजा भी सुनाई जा चुकी है।