Haryana Sanitation Workers strike: हरियाणा में पिछने काफी समय से सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। जिसे लेकर अब राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने पालिका रोल (पेरोल) और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRAN) के लगभग 30 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सफ़ाई कर्मचारियों का ये आंदोलन एक महीने से ज़्यादा समय से चल रहा है।
बताया जा रहा इस हड़ताल की शुरुआत 06 अगस्त 2026 को हुई थी। कर्मचारियों की मुख्य मांगे हैं कि अनुबंधित, पालिका रोल और एचकेआरएन कर्मचारियों के नियमितीकरण यानी पक्की सरकारी नौकरी मिले। वे लोग इस मांग के लिए काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं और उनका ये आंदोलन अभी भी जारी है।
कुछ दिनों पहले शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद कुछ कर्मचारियों ने हड़ताल को बीच में छोड़ दी, लेकिन अभी भी कई कर्मचारी डटे हुए हैं। जिसके बाद आज सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पेरोल और HKRAN के कई कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया है।
Also read: Haryana News: अंबाला में पति ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर की हत्या, चरित्र पर शक बना विवाद की वजह