Search KhabarFast

Press ESC to close

Bigg Boss 20: प्रियंका चोपड़ा और मैरी कॉम की दोस्ती बरकरार, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स को दी वॉर्निंग; बोलीं - इनका नॉकआउट बहुत भारी...

Bigg Boss 20: प्रियंका चोपड़ा और मैरी कॉम की दोस्ती बरकरार, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स को दी वॉर्निंग; बोलीं - इनका नॉकआउट बहुत भारी...

Priyanka Chopra supports Mary Kom: बिग बॉस 20 का आगाज कल 06 सितंबर 2026 को हो चुका है। इस बार भी सलमान खान के हाथों में शो की होस्टिंग की कमान है। शो की शुरुआत सलमान खान के दमदार डांस परफॉर्मेंस और उनके सिग्नेचर स्वैग के साथ हुई। शो के कंटेस्टेंट की बात करें तो माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, मैरी कॉम, ईशा रिखी जैसे सितारे शो में एंट्री कर चुके हैं। बॉक्सिंग रिंग में अपनी उपलब्धियों के लिए मशहूर मैरी कॉम अब बिग बॉस के घर में अगले 105 दिन बिताने वाली है। इस दौरान उन्हें एक बिल्कुल अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इस बीच उनका हौसला बढ़ाते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें एक खास संदेश भेजा है।

Also read: BB 20: 'किसका ब्रेकअप नहीं होता?' बिग बॉस के मंच पर बादशाह की Ex-वाइफ ईशा रिखी हुईं इमोशनल, सलमान खान ने दी मूव ऑन करने की नसीहत

प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम को किया सपोर्ट

बता दें,प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने साल 2014 में आई मैरी कॉम की बायोपिक में मैरी का किरदार निभाया था, ने बिग बॉस 20 के प्रीमियर के दौरान बॉक्सर के लिए एक वीडियो संदेश भेजा। प्रियंका ने मैरी को शुभकामनाएं दीं और उनसे रियलिटी शो में भी वही शख्सियत बनाए रखने को कहा जो वह हैं।

https://www.instagram.com/jiohotstarreality/reel/Dc9J7wyquAw/ 

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम के अलावा अन्य प्रतियोगियों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने मैरी कॉम के दमदार नॉकआउट की याद दिलाते हुए कहा 'इनका नॉकआउट ना बहुत भारी पड़ता है। मैरी आप बस जैसी हैं वैसी ही रहें। खुले दिल से खेलें। मैं आपकी यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। बहुत-बहुत सारा प्यार।' मैरी के लिए, बिग बॉस का घर बॉक्सिंग रिंग से दूर एक नया अध्याय है। प्रियंका की 'नॉकआउट' चेतावनी पहले ही जारी हो चुकी है, अब देखना यह है कि चैंपियन घर के अंदर की चुनौतियों का सामना कैसे करती हैं।

मालूम हो कि बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को हो चुका है। यह शो JioHotstar पर रात 9 बजे और Colors पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है। शो में कंटेस्टेंट के तौर पर माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, मैरी कॉम, अरशिफा खान, ईशा रिखी, कनिका मान, रोहेद खान, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, कुशाल तंवर (गुल्लू), आसिफ खान, फैसल खान और रैपर यंग डीएसए शामिल हुए हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जैस्मिन भसीन ने अली गोनी संग ब्रेकअप रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, ‘आई एम इनफ’ पोस्ट डिलीट करने के बाद बताया अपने रिश्ते का सच

Jasmin Bhasin-Aly Goni Relationship: टेलीविजन एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपने और अली गोनी के बीच ब्रेकअप की अफवाहों पर करारा जवाब दिया है। उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट (जिसे अब डिलीट कर दिया गया है) के बाद उनके रिश्ते में दरार की अटकलें लगाई जा रही थीं।

BB 20: 'किसका ब्रेकअप नहीं होता?' बिग बॉस के मंच पर बादशाह की Ex-वाइफ ईशा रिखी हुईं इमोशनल, सलमान खान ने दी मूव ऑन करने की नसीहत

वर्तमान में ईशा रिखी की निजी जीवन सुर्खियों में बनी हुई है। ग्रैंड प्रीमियर के दौरान, एक्ट्रेस ने अपने दिल टूटने के दर्द के बारे में खुलकर बात की, जिस पर होस्ट सलमान खान ने उन्हें अतीत को भुलाकर आगे बढ़ने की सलाह दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast