Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली से गोरखपुर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

दिल्ली से गोरखपुर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Amrit Bharat Train: दिल्ली से पूर्वांचल जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंडियन रेलवेज ने नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। इस नई ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली से गोरखपुर तक सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे का कहना है कि यह ट्रेन यात्रियों को आरामदायक, किफायती और बेहतर यात्रा सुविधा देने के लिए शुरू की जा रही है। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 14046 नई दिल्ली से गोरखपुर जाएगी, जबकि 14045 गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन यानी हर मंगलवार को संचालित होगी।

कब रवाना होगी ट्रेन?

नई दिल्ली से यह ट्रेन रात 12:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:50 बजे Gorakhpur पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन गोरखपुर से रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे New Delhi पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव उत्तर प्रदेश के कई अहम स्टेशनों पर होगा। इनमें Ghaziabad, Moradabad, Bareilly, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर और आनंद नगर जैसे स्टेशन शामिल हैं। रेलवे का मानना है कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा रहती है, इसलिए नई ट्रेन लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

इन यात्रियों को मिलेगा फायदा

अमृत भारत एक्सप्रेस को आम यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ट्रेन में सामान्य श्रेणी और स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा गार्ड सह लगेज डिब्बा भी लगाया जाएगा। रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन का किराया दूसरी प्रीमियम ट्रेनों के मुकाबले कम रखा जाएगा, ताकि मध्यम वर्ग और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिल सके। नई अमृत भारत एक्सप्रेस में बेहतर सीटिंग व्यवस्था, आधुनिक डिजाइन और यात्रियों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। रेलवे लगातार ऐसी ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर काम कर रहा है, ताकि कम खर्च में यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके।

Also read: तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता साफ, विजय को मिला 120 विधायकों का समर्थन; स्टालिन ने दी शुभकामनाएं

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। अगस्त की शुरूआत से ही बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 23 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 1,000 करोड़ रुपये का खर्च, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया आश्नासन; कहा - हर संभव मदद...

Assam Flood: असम सरकार 19 जुलाई से ऊपरी असम के शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट जिलों में आई अप्रत्याशित और असामान्य बाढ़ से प्रभावित लोगों की राहत, सहायता और पुनर्वास के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

‘रील के जमाने में Shortcut से बचें’, PM मोदी ने युवाओं को दिया गुरुमंत्र; कहा - धैर्य और संघर्ष ही असली रास्ता...

PM Modi on Youth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12 अगस्त बुधवार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स' का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा युवाओं को प्रेरित कर सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast