Search KhabarFast

Press ESC to close

आईपीएल 2026 में हुई ‘जय श्रीराम की एंट्री’ जानिए क्या है पूरा मामला

आईपीएल 2026 में हुई ‘जय श्रीराम की एंट्री’ जानिए क्या है पूरा मामला

MI VS LSG (Raghu Sharma) : आईपीएल 2026 में हर दिन बड़े-बड़े रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा वाक्या हुआ, जो पिछले 15 सालों में कभी सुनने को नहीं मिला। 33 साल के स्पिनर रघु शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ खेलते हुए आईपीएल में अपना पहला विकेट लेने के बाद अपनी जेब एक कागज निकाला, जिसमें कुछ ऐसा लिखा था कि सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया। 

मुंबई के वानखेड़े मैदान पर मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में स्पिनर रघु शर्मा ने अक्षत रघुवंशी को कॉट एंड बोल्ड कर आउट कर आईपीएल में अपना पहला विकेट लिया। जिसके बाद रघु ने अपनी जेब से एक कागज निकाला और उसे कैमरे की तरफ दिखाया। जिसमें लिखा हुआ था कि 'बहुत ही दर्द भरे 15 साल… भगवान की कृपा से आज समाप्त हुए। मुंबई इंडियंस (ब्लू और गोल्ड) का इस अवसर के लिए धन्यवाद। मैं हमेशा आभारी रहूंगा। जय श्री राम।

अलग तरीके से मनाया जश्न

आईपीएल में जैसे ही रघु शर्मा ने अपना पहला विकेट लिया। उनके जश्न मनाने का तरीका कुछ हटकर था। उन्होंने बिल्कुल शांत स्वभाव से अपनी जेब से एक पर्ची निकालकर कैमरे को दिखाया। जिसके बाद जैसे ही कैमरे कि नजर उस पर्ची पर पड़ी, तो पूरा स्टेडियम भावुक हो गया।

कई बार हाथ लगी निराशा

आज कल जिस उम्र में लोग क्रिकेट की बुलंदियों पर पहुंचने वाले होते हैं, उस उम्र में रघु शर्मा ने क्रिकेट को गंभीरता से अपनाया था। शुरुआत में उन्हें फिटनेश में कापी दिक्कतें हुई।  उन्हें कई बार घरेलू क्रिकेट में भी उतार चढ़ाव देखने को मिले। कई बार उन्हें बाहर होना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

Also read: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का सालों पुराना तोड़ा रिकॉर्ड

पंजाब और पुडुचेरी के साथ खेला घरेलू क्रिकेट

घरेलू क्रिकेट में रघु ने पंजाब और पुडुचेरी के साथ खेलकर अपने प्रदर्शन को बेहतर किया। जिसके बाद उन्होंने काफी लंबे समय तक बड़े बड़े बल्लेबाजों को नेट में अपनी गेंदबाजी से अभ्यास कराया। जिसके बाद मुंबई की टीम ने 2025 में अपनी टीम में शामिल किया और 2026 में लखनऊ के खिलाफ खेलने का मौका मिला।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ 2nd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

IND vs NZ 2nd T20I: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पांच मैचों की टी20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट हरा दिया। साथ सीरीजी में 2-0 की बढ़त भी बना ली।

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने तिलक वर्मा से क्या कहा? दूसरे टी20 में धमाकेदार पारी खेलकर खोला राज

IND vs NZ 2nd T20I: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो उपकप्तान तिलक वर्मा

6 मैच बाद टीम में वापसी, फिर भी फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी; 8 गेंदों में 4 रन बनाकर लौटे पवेलियन

Vaibhav Sooryvanshi Out Early: क्रिकेट के मैदान पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें मिले मौके का वह फायदा नहीं

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast