NEET PG Round 2 Result 2026: MD-MS में एडमिशन का सपना देख रहे लाखों कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर आ गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) NEET PG 2026 के Round 2 का रिजल्ट जारी करने जा रही है। जिन कैंडिडेट्स ने दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर ली थी, अब उनकी किस्मत का फैसला होने वाला है। उन्हें किस कॉलेज में कौन सी सीट मिली है, ये सब कुछ अब ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखेगा।
MCC ने पहले ही Round 2 का नया शेड्यूल जारी कर दिया
MCC ने पहले ही Round 2 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके हिसाब से 16 नवंबर को प्रोविजनल रिजल्ट आया, और अब सबकी नजर 17 नवंबर को आने वाले फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पर टिकी है। रिजल्ट में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, ऑल इंडिया रैंक, अलॉट हुआ कॉलेज और कोर्स की पूरी डिटेल होगी। रिजल्ट देखते ही सबसे पहले अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लेना है, क्योंकि रिपोर्टिंग के वक्त यही सबसे ज्यादा काम आएगा। अगर रिजल्ट में कोई गड़बड़ी लगे तो घबराएं नहीं, MCC की गाइडलाइन के हिसाब से आगे बढ़ें।
अलॉटेड कॉलेज में जाकर एडमिशन फॉर्मेलिटी पूरी करनी होगी
रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। सबसे पहले mcc.nic.in पर जाएं, फिर PG Medical Counselling 2026 वाले सेक्शन को खोलें। वहां Round 2 Seat Allotment Result वाले लिंक पर क्लिक करें, अपनी लॉगिन डिटेल डालें और स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। कॉलेज और कोर्स को ध्यान से चेक करके उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें। रिजल्ट के बाद सबसे इंपॉर्टेंट स्टेज है रिपोर्टिंग, जो 18 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान सीट पाने वाले कैंडिडेट्स को अपने अलॉटेड कॉलेज में जाकर एडमिशन फॉर्मेलिटी पूरी करनी होगी।
Also read: ठंड में फोन की बैटरी जल्दी डाउन हो जाती है? ये है असली वजह, जानें बचाने का तरीका
MCC ने ये रिवाइज्ड शेड्यूल 7 नवंबर को जारी किया
डॉक्यूमेंट्स में अलॉटमेंट लेटर, NEET PG स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड, MBBS मार्कशीट, डिग्री, इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट, मेडिकल रजिस्ट्रेशन और फोटो ID साथ रखना न भूलें। कैटेगरी सर्टिफिकेट भी अगर लागू होता है तो साथ रखें। MCC ने ये रिवाइज्ड शेड्यूल 7 नवंबर को जारी किया था, इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।