Search KhabarFast

Press ESC to close

EPFO की ऑनलाइन सेवाएं एक दिन और बाधित, अपग्रेड के चलते बहाली में देरी; जानें कब तक करना होगा इंतजार?

EPFO की ऑनलाइन सेवाएं एक दिन और बाधित, अपग्रेड के चलते बहाली में देरी; जानें कब तक करना होगा इंतजार?

EPFO Portal Shutdown: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने डिजिटल सिस्टम के बड़े तकनीकी अपग्रेड के चलते कई ऑनलाइन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद रखने की अवधि एक दिन और बढ़ा दी है। अब ये सेवाएं 2 जुलाई, 2026 को रात 12 बजे से दोबारा शुरू होंगी। पहले इन्हें 1 जुलाई से बहाल किया जाना था। EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जारी सूचना के अनुसार यह देरी सिस्टम माइग्रेशन और तकनीकी सुधार कार्यों के कारण हुई है। संगठन अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक तेज, सुरक्षित और स्थिर बनाने के लिए यह अपग्रेड कर रहा है। यह पूरा शटडाउन 26 जून से शुरू किया गया था।

ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित

इस दौरान EPFO की कई अहम ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहीं। मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप के जरिए मिलने वाली सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद हो गईं, जिससे देशभर के करोड़ों ईपीएफ खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तकनीकी रुकावट के कारण सदस्य फिलहाल पीएफ निकासी के लिए नए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा पुराने आवेदनों की स्थिति देखने, ई-पासबुक डाउनलोड करने और अपने खाते में लॉगिन करने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।

यूजर्स नहीं कर पा रहे आपना काम 

UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) से जुड़ी सेवाएं भी इस दौरान प्रभावित हुई हैं। नए कर्मचारियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आधार सीडिंग और अन्य ऑनबोर्डिंग प्रक्रियाएं फिलहाल रुकी हुई हैं। वहीं कंपनियां भी इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) फाइल करने और कर्मचारियों के रिकॉर्ड अपडेट करने में असमर्थ हैं। सरकार के UMANG ऐप पर उपलब्ध EPFO सेवाएं भी बंद हैं। इसके कारण यूजर्स PF बैलेंस चेक करने, क्लेम स्टेटस देखने, UAN जनरेट करने, आधार लिंकिंग, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने और अन्य सेवाओं का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

2 जुलाई तक करना होगा इंतजार

EPFO के अनुसार यह अपग्रेड भविष्य में बेहतर डिजिटल सेवाएं देने के लिए किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में EPFO 3.0 लॉन्च किया जाएगा, जिसमें UPI और ATM के जरिए PF निकासी जैसी सुविधाएं भी शामिल हो सकती हैं। अधिकारियों का कहना है कि सिस्टम अपग्रेड पूरा होने के बाद सेवाएं पहले से अधिक तेज और सुरक्षित होंगी। फिलहाल लाखों कर्मचारियों और नियोक्ताओं को 2 जुलाई तक सेवाओं की बहाली का इंतजार करना होगा।

Also read: Whatsapp के नए फीचर से खतरा! केंद्र सरकार करने वाली है जांच;फ्रॉड बढ़ने की आशंका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 6 साल से मेरा नाम जोड़ने की कोशिश

Aditya Thackery On Disha Saliyan Case:मुंबई की दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनका दिशा सालियन से कभी कोई संपर्क या पहचान नहीं थी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने

15 अक्टूबर से लागू होगा UPI का ये नया नियम, बढ़ सकती है छोटे दुकानदारों की मुश्किलें!

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा अपडेट है। 15 अक्टूबर 2026 से UPI के कुछ मर्चेंट ट्रांजेक्शन के नियम बदलने जा रहे हैं। नए नियम के तहत 2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा Person-to-Merchant यानी P2M पेमेंट पर 0.4 फीसदी Merchant Discount Rate (MDR) लगेगा।

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की गई याचिका

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहु्ंच गया है। 2000 रुपए से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर लागू होने के बाद इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast