Search KhabarFast

Press ESC to close

Whatsapp के नए फीचर से खतरा! केंद्र सरकार करने वाली है जांच;फ्रॉड बढ़ने की आशंका

Whatsapp के नए फीचर से खतरा! केंद्र सरकार करने वाली है जांच;फ्रॉड बढ़ने की आशंका

Whatsapp New Feature Under Scanner: Whatsapp ने हाल में नया फीचर पेश किया है। जिसके तहत यूजर्स बिना नंबर शेयर किए सिर्फ यूजर्स आईडी से चैट कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स की प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

सरकार सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार वॉट्सऐप नए यूजरनेम फीचर की गोपनीयता और सुरक्षा पहलुओं की जांच करने की तैयारी में है। सरकार यह जांच करना चाहती है कि ये फीचर कहीं साइबर अपराधियों के लिए नया ठीकाना तो नहीं बन जाएगा। बताया जा रहा है कि वॉट्सऐप को सरकार नोटिस भी भेज सकती है।

क्या कहना है मेटा का

दरअसल, वॉट्सऐप का ये फीचर टेलीग्राम की तरह काम करता है। पहले किसी नए शख्स से वॉट्सऐप पर बात करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी होता था। अब यूजर्स सिर्फ अपने यूजरनेम के जरिए बातचीत शुरू कर सकता है। इसका फायदा यह होगा कि आपका मोबाइल नंबर सामने वाले व्यक्ति को नहीं दिखेगा। कंपनी का कहना है कि इससे प्राइवेसी बेहतर होगी और अनजान लोगों के साथ नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  

Also read: Haryana News: हरियाणा के क्लर्को के लिए फैसला, अब मिलेगा 3 अतिरिक्त इंक्रीमेंट और ACP में लाभ

सरकार की क्या है चिंता

हालांकि, सरकार की चिंता दूसरी है। अधिकारियों का मानना है कि अगर कोई शख्स किसी दूसरे के नाम जैसा यूजरनेम बना लें या अपनी पहचान छिपाकर संपर्क करे, तो ऑनलाइन ठगी के नए तरीके सामने आ सकते हैं। टेलीग्राम पर फर्जी यूजरनेम और नकली प्रोफाइल के जरिए लोगों को धोखा देने के मामले सामने आए हैं। इसी वजह से सरकार वॉट्सऐप के नए फीचर को लेकर सावधानी बरत रही है। सोशल मीडिया पर भी कुछ लोगों ने इस फीचर पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्राइवेसी बढ़ाना अच्छी बात लेकिन, पहचान छिपाना आसान हो गया तो स्कैमर्स इसका फायदा उठा सकते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

SBI Loan Facility:अब डिजिटल ट्रांसजैक्शन के आधार पर मिलेगा लोन, SBI करने जा रहा सुविधा शुरू

SBI Loan Facility: भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों को कर्ज देने के लिए नई स्कीम शुरू करने जा रहा है। योजना के तहत लोन पात्रता का आकलन यूपीआई ट्रांजैक्शन के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी और प्रबंधक निदेश अश्विनी कुमार ने ये जानकारी दी है।

BRICS में पीएम मोदी ने दिए कई बड़े संदेश, बोले- विशेषाधिकार के पिरामिड को साझेदारी के मंच में बदलना होगा

दिल्ली में आयोजित BRICS समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के नेताओं को संबोधित करते हुए मानवता को भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि आपसी सहयोग के जरिए ही दुनिया की बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

'UNSC मे रिफॉर्म टाला नहीं जा सकता', ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने बताए अगले 20 साल के विजन

PM Modi Address BRICS Summit: दिल्ली में 12 सितंबर यानी शनिवार को ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक तौर पर शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने दुनियाभर के तमाम नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast