Search KhabarFast

Press ESC to close

Bigg Boss 20: 'मेरे जैसा किसी ने अचीव नहीं किया...', सानिया-साइना पर कमेंट कर फंसीं मैरी कॉम; फैंस भड़के तो आया माफीनामा

Bigg Boss 20: 'मेरे जैसा किसी ने अचीव नहीं किया...', सानिया-साइना पर कमेंट कर फंसीं मैरी कॉम;  फैंस भड़के तो आया माफीनामा

Mary Kom Latest Controvery: ओलंपिक मेडलिस्ट और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम इस वक्त बिग बॉस 20 के घर में नजर आ रही है। जहां उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब विवाद का कारण बन चुका है। दरअसल, शो के हालिया एपिसोड में उन्हें काजी तौकीर से बातचीत करते हुए देखा है। इस दौरान दोनों के बीच भारतीय महिला खिलाड़ियों को लेकर चर्चा हुई, लेकिन मैरी कॉम के एक जवाब से विवाद खड़ा हो गया। जिसके बाद मैरी कॉम की टीम ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।

मैरी कॉम के एक बयान से मचा बवाल

दरअसल, बिग बॉस के हालिया एपिसोड में मैरी कॉम और काजी तौकीर के बीच भारतीय सफल महिला खिलाड़ियों पर बात हुई। इस दौरान काजी तौकीर ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा औ र बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की उपलब्धियों का जिक्र किया। तौकीर ने कहा कि आज के समय में लड़कियों हर फील्ड में कमाल कर रही हैं, खेलों में भी लड़कियां का शानदार प्रदर्शन रहा, जैसे सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल, दोनों महिला खिलाड़ियों में भारत का नाम रोशन किया, बाकी लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी।

काजी तौकीर की ये बाते सुन मैरी कॉम ने उन्हें बीच में ही टोका और कहा 'लेकिन, मेरे जैसा किसी ने कुछ हासिल नहीं किया।' अपनी उपलब्धियों का गुणगान करते हुए मैरी कॉम ने कहा कि वह छह बार की वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। बस फिर क्या था, उनका ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज की। कई यूजर्स ने मैरी कॉम को गलत बताते हुए कहा कि काजी तौकरी बस महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में बात कर रहे, लेकिन इस बातचीत में मैरी कॉम का अहंकार बीच में आ गया। कुछ अन्य यूजर्स ने भी मैरी कॉम की क्लास लगाते हुए कहा कि कभी किसी की तुलना नहीं करनी चाहिए।

मैरी कॉम की टीम ने मांगी माफी

मैरी कॉम का ये बयान तेजी से वायरल होने लगा। जिसके बाद उनकी टीम को सामने आकर सफाई देने पड़ी। मैरी कॉम की टीम में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। टीम ने लिखा कि अगर मैरी की बातों का गलत मतलब निकाला गया तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। पोस्ट में साफ तौर पर कहा गया कि मैरी कॉम का मकसद किसी दूसरे एथलीट के सफर को कम आंकने या तुलना करने का नहीं था। टीम ने आगे कहा कि मैरी भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हर खिलाड़ी का सम्मान करती हैं। माफीनामे में आगे कहा गया है कि हर खिलाड़ी की यात्रा अनोखी है, इसलिए हर उपलब्धि मायने रखती है, क्योंकि हर मेडल देश का मान बढ़ाता है। 

Also read: फिल्म ‘हीरो’ की एनिवर्सरी पोस्ट पर भड़के सिंगर अमाल मलिक,सलमान खान फिल्म्स पर निकाला गुस्सा, बोले - कमेंट डिलीट मत करो...

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फिल्म ‘हीरो’ की एनिवर्सरी पोस्ट पर भड़के सिंगर अमाल मलिक,सलमान खान फिल्म्स पर निकाला गुस्सा, बोले - कमेंट डिलीट मत करो...

Amaal Mallik on Film Hero Anniversary Post: संगीतकार और गायक अमाल मलिक ने सलमान खान फिल्म्स की 2015 में आई फिल्म 'हीरो' की सालगिरह पर किए गए एक पोस्ट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने देखा कि फिल्म के एक गाने के संगीतकार और गीतकार का नाम नहीं लिया गया है।

Entertainment News: सलमान खान की टीम पर भड़के अमाल मलिक, जानें क्या थी नाराजगी की वजह

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी की सोशल मीडिया टीम पर नाराजगी जाहिर की है। मामला 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' की 11वीं सालगिरह से जुड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast