Bigg Boss 20: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एक बार फिर वीकेंड का वार में सलमान खान की वापसी हो गई है। पिछले हफ्ते अपने पुराने कमिटमेंट्स के चलते शो होस्ट नहीं कर पाने के बाद सलमान इस बार कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। मेकर्स की ओर से जारी नए प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट स्काउट को लव गिल के साथ उनके रिश्ते और व्यवहार को लेकर जमकर फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं।
प्रोमो में सलमान खान स्काउट से सवाल करते हैं कि जब वह लव गिल के साथ बहन जैसा रिश्ता होने की बात करते हैं, तो फिर उनके लिए खड़े क्यों नहीं हुए। सलमान ने यह भी पूछा कि क्या लव उन्हें इमोशनली मैनिपुलेट कर रही हैं। सलमान ने स्काउट को फटकार लगाते हुए कहा, "स्काउट, आप किसी के साथ लॉयल नहीं, जिसे आप बहन जैसी दोस्त कहते हैं, उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए।"
इसके बाद सलमान ने मसाज और रिश्ते में कमिटमेंट को लेकर भी स्काउट को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, "रिश्ता वही पर मसाज नहीं। अगर पटाने के चक्कर में आपने फर्जी कमिटमेंट दिया है तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं।" सलमान की इस बात से साफ है कि इस बार वीकेंड का वार में स्काउट को अपने व्यवहार पर जवाब देना पड़ सकता है।
पिछले हफ्ते गर्लफ्रेंड काश्वी ने लगाई थी क्लास
दरअसल, पिछले वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी शो में पहुंची थीं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड तन्मय से लव गिल के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल किए थे। शो के मंच पर काश्वी ने लव से भी बातचीत की और उन पर स्काउट को फंसाने का आरोप लगाया था।
इस दौरान काश्वी ने स्काउट के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, लव गिल को लेकर की गई उनकी टिप्पणियों पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ दर्शकों ने काश्वी का समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने लव के खिलाफ उनकी भाषा और टिप्पणियों की आलोचना की।