Search KhabarFast

Press ESC to close

'ईठा' के ट्रेलर पर इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर!, स्टेज पर ही फूट-फूटकर रो पड़ीं एक्ट्रेस

'ईठा' के ट्रेलर पर इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर!, स्टेज पर ही फूट-फूटकर रो पड़ीं एक्ट्रेस

Bollywood Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और आखिरकार मेकर्स ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया। लेकिन ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक ऐसा पल आया जब श्रद्धा खुद को रोक नहीं पाईं और स्टेज पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में श्रद्धा बेहद भावुक नजर आ रही हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अचानक उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

'नानी को गर्व होगा' कहकर हुईं भावुक

इवेंट में श्रद्धा ने अपनी नानी को याद किया। उन्होंने भर्राई आवाज में कहा, "मेरे दिमाग और दिल में जो पहला खयाल आया वो ये था कि मेरी नानी को बहुत गर्व होगा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं। जिस तरह की वो स्त्री थीं, उन्होंने भी अपनी लाइफ में बहुत संघर्ष देखा है। मुझे पता है कि वो इस वक्त काफी गर्व कर रही होंगी। "श्रद्धा के इस इमोशनल बयान के बाद पूरे हॉल में तालियां गूंज उठीं। इस खास मौके के लिए श्रद्धा मराठी लुक में नजर आईं। उन्होंने नौवारी साड़ी, नाक में बड़ी नथ और हाथों में घुंघरू पहने हुए दमदार एंट्री ली।

Also read: मोहब्बत में हदें पार!, हिना खान से मान्यता दत्त तक, इन मुस्लिम एक्ट्रेसेस ने पति के लिए रखा निर्जला व्रत

"आज ट्रेलर नहीं आ रहा है, ईठा आ रही है ईठा

इवेंट से पहले उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, "आज ट्रेलर नहीं आ रहा है, ईठा आ रही है ईठा।"बता दें कि 'ईठा' में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा और जीशान अयूब भी अहम रोल में हैं। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मोहब्बत में हदें पार!, हिना खान से मान्यता दत्त तक, इन मुस्लिम एक्ट्रेसेस ने पति के लिए रखा निर्जला व्रत

Karwachauth 2026: करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट प्यार का प्रतीक है। और इस प्यार की मिसाल बॉलीवुड की ये मुस्लिम एक्ट्रेसेस पेश कर रही हैं, जो धर्म की दीवारों को तोड़कर हिंदू संस्कृति में रंगी नजर आ रही हैं।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जा रहे हैं? पहले पढ़ें लें दिल्ली का ट्रैफिक एडवाइजरी, JLN स्टेडियम के आसपास रूट डायवर्ट

Diljit Dosanjh Delhi Concert: सिंगर दिलजीत दोसांझ के नेशनल कैपिटल में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोधी रोड पर जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम के आसपास गाड़ियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए कई रूट डायवर्जन और पाबंदियों की घोषणा की गई है। आने-जाने वालों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा उसी हिसाब से प्लान करें, प्रभावित हिस्सों से बचें और भीड़ कम करने के लिए ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast