Search KhabarFast

Press ESC to close

TMKOC की बबीता जी 38 की उम्र में बनेंगी दुल्हन? शादी और लव लाइफ को लेकर दी बड़ी हिंट

TMKOC की बबीता जी 38 की उम्र में बनेंगी दुल्हन? शादी और लव लाइफ को लेकर दी बड़ी हिंट

TMKOC Babita Ji Marriage: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का रोल निभाने वाली टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। 38साल की मुनमुन ने रणवीर इलाहाबादिया (बीयरबाइसेप्स) के पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' में शादी, प्यार, ब्रेकअप और भविष्य की योजनाओं पर बेबाक राय रखी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें प्यार से प्यार है, लेकिन शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है। साथ ही, विदेशी पार्टनर से शादी और विदेश में बसने की संभावना पर भी इशारा किया, जिससे फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।

ब्रेकअप और रिलेशनशिप पर मुनमुन के विचार

मुनमुन ने ब्रेकअप पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे किसी रिश्ते को अचानक खत्म नहीं करतीं। उन्होंने कहा 'मैं बहुत कोशिश करती हूं, बहुत देती हूं। लेकिन जब देने से ज्यादा पाने का वक्त आता है और नहीं मिलता, तो तकलीफ होती है। रिश्ते में धीरे-धीरे नीरसता आ जाती है।' मुनमुन का मानना है कि प्यार खत्म होना किसी एक जेंडर की गलती नहीं होती। वे रिश्तों में संतुलन की बात करती हैं।

विदेशी से शादी और विदेश में बसने का हिंट

इस बातचीत का सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना मुनमुन का विदेशी पार्टनर। उन्होंने कहा 'फॉरेनर्स के साथ अच्छी बॉन्डिंग होती है। वे अलग-अलग देशों में रहते हैं, ट्रैवल करते हैं, जिससे उनकी सोच बदलती है। ट्रैवल इंसान की सोच बदल देता है। वे महिलाओं से सम्मानजनक तरीके से पेश आते हैं।' मुनमुन ने भारतीय पुरुषों को खारिज नहीं किया, लेकिन कहा कि कई भारतीय दोस्त महिलाओं का सम्मान करते हैं, पर हर कोई ऐसा नहीं होता। मुनमुन ने विदेश में बसने पर उन्होंने इशारा किया कि अगर विदेशी से शादी हुई, तो विदेश में घर बसाने की संभावना है। यह उनके फैंस के लिए बड़ा हिंट है, हालांकि कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET आंदोलन पर बोलीं आलिया भट्ट, कहा- छात्रों का साहस पूरे देश के लिए प्रेरणा

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने NEET-UG परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने उन्हें भावुक कर दिया है।

Bollywood News: 'जो डर गया, वो मर गया...', सलमान खान के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपनी शर्टलेस जिम तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी मस्कुलर बॉडी दिख रही थी। साथ ही उन्होंने एक रहस्यमयी मैसेज भी लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया। एक्टर ने अपनी मसल्स दिखाते हुए दो तस्वीरें पोस्ट कीं और इंस्टाग्राम पर लिखा, "सलमान खान डर गया। जो डर गया वो मर गया

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत, एक्ट्रेस अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री अंजना सिंह ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और उनसे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ लखनऊ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast