Rakhi Sawant In Abaya: राखी सावंत के लुक ने फैंस को किया हैरान, ऐसी हरकत देखकर यूजर्स ने किया ट्रोल

Rakhi Sawant In Abaya: राखी सावंत के लुक ने फैंस को किया हैरान, ऐसी हरकत देखकर यूजर्स ने किया ट्रोल

Entertainment: राखी सावंत अब पूरी तरह से फातिमा बन गई है। जब से वह उमर यानी मक्का मदीना से लौटी है उनकी बोल-चाल और लुक सभी बदल गए है। इस बीच एक्ट्रेस एक इवेंट में पहुंची। इस दौरान राखी लाल बुर्के में नजर आईं। इस लुक को देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। राखी का ये लुक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पूरी तरह फातिमा बनी राखी सावंत

दरअसल आदिल के साथ शादी करने के बाद राखी ने इस्लाम धर्म अपनाकर नया नाम फातिमा रख लिया है। वहीं लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने अबाया पहना हुआ है और उनकी पूरी बॉडी कवर है। इस लुक में बस उनका चेहरा दिखाई दे रहा है। वह अवॉर्ड जीतने के बाद पत्रकारों से बात करती नजर आईं। उन्होंने कहा, "आदमी लोग करीब नहीं आना, ये अवॉर्ड बहुत बढ़िया है। सर में पड़ गया तो उड़ नहीं पाओगे। ये नारी शक्ति का अवॉर्ड है, कोई ढाई किलो का पंप और हाथ नहीं है"।

यूजर्स कर रहे ट्रोल

राखी सावंत ने कहा, "किसने कहा कि औरत अबाया में खूबसूरत नहीं लगती, खासकर बॉलीवुड में मेरे पीछे आओ"। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "इसको खुला किसने छोड़ दिया?", दूसरे ने लिखा "100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली"। वहीं एक व्यक्ति ने यह भी कमेंट किया "राखी नहीं फातिमा बोलो" जैसा कि राखी ने दो दिन पहले लोगों से कहा था।

Leave a comment