Search KhabarFast

Press ESC to close

साउथ की मशहूर सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

साउथ की मशहूर सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

Singer Kalpana Raghavendar: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर और डबिंग आर्टिस्ट कल्पना राघवेंद्र ने 2मार्च को आत्महत्या करने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने नींद की गोलियां खाकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

बता दें कि,दो दिन तक जब उनके घर का दरवाजा नहीं खुला, तो सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ। उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर कल्पना बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी, पति से पूछताछ जारी

प्रारंभिक इलाज के बाद कल्पना को निज़ामपेट के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी स्थिति अभी स्थिर नहीं है। आत्महत्या की कोशिश के पीछे की असली वजह का पता नहीं चल पाया है।

कल्पना के पति प्रसाद को घटना की जानकारी मिलते ही वे शहर पहुंचे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस बीच, श्रीकृष्ण, सुनीता, गीता माधुरी और करुण्या जैसी कई फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां अस्पताल पहुंचीं और कल्पना का हालचाल जाना।डॉक्टरों के अनुसार, अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

1,500से ज्यादा गाने गा चुकी हैं कल्पना

कल्पना राघवेंद्र प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर टी.एस. राघवेंद्र की बेटी हैं। उन्होंने 2010में 'स्टार सिंगर मलयालम' का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने इलैयाराजा और ए.आर. रहमान जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया।

महज पांच साल की उम्र में संगीत सफर शुरू करने वाली कल्पना अब तक 1,500से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। उन्होंने कमल हासन की फिल्म 'पुन्नगई मन्नन' में एक छोटा सा किरदार भी निभाया था।

बिग बॉस तेलुगुमें भी लिया था हिस्सा

कल्पना सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग तक ही सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने जूनियर एनटीआर द्वारा होस्ट किए गए ‘बिग बॉस तेलुगु’ के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया था।

उनके हालिया हिट गानों में ए.आर. रहमान की ‘ममनन’ फिल्म का “कोडी परकुरा कालम” और केशव चंद्र रामावथ का “तेलंगाना तेजम” शामिल हैं। वे कई सिंगिंग रियलिटी शोज में जज के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘X के बाद यहां भी गड़बड़...’महानायक अमिताभ बच्चन ने मानी अपनी गलती, फैंस से मांगी माफी; जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

‘ये बात खत्म क्यों नहीं करते?’ कंगना रनौत संग पुराने विवाद पर फिर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

Taapsee-Kangana Clashes: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू मीडिया द्वारा बार-बार एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत के साथ अपने पुराने विवाद के बारे में पूछे जाने से तंग आ चुकी हैं। दरअसल, मंगलवार को तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के लिए आयोजित प्रेस मीट में शामिल हुईं।

‘महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कब खत्म होगी?’ रक्षा बंधन ऐड को लेकर कृति सैनन का तीखा रिएक्शन

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस विज्ञापन में वह गहरे गले वाले ब्लाउज और केप के साथ आइवरी रंग के लहंगे में नजर आई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast